फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Strike of sweepers ends, will start working from today

Saharanpur News: सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, आम से करेंगे काम

Mon, 29 Jan 2024 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Strike of sweepers ends, will start working from today
हड़ताल के चलते निगम में सफाई कर्मचारियों नेताओं से वार्ता करते ​निगम अ​धिकारी , स्रोत कर्मचारी
सहारनपुर। पार्षदों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। इसके चलते महानगर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई। जिससे महानगर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। दोपहर बाद अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ एवं उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के नेताओं और नगर निगम के अधिकारियों के बीच हुए समझौते के बाद हड़ताल सशर्त समाप्त कर दी गई और कर्मचारी काम पर लौट गए। सोमवार से कर्मचारी कार्य करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को सफाई कर्मचारियों ने पार्षदों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पहले चिलकाना रोड और उसके बाद नगर निगम के कार्यालय पर धरना देकर बे बेमियादी धरना देने का एलान किया। नगर निगम के अधिकारियों के आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों ने धरना तो समाप्त कर दिया था, लेकिन हड़ताल जारी रखी। इसके चलते रविवार को भी महानगर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई। जिसके चलते महानगर की विभिन्न कॉलोनियों और अंबाला रोड, पुल खुमरान, देहरादून रोड, दिल्ली रोड सहित नगर के विभिन्न क्षेत्रों में कूड़े के ढेर लग गए। कई जगह सड़कों पर ही कूड़े को जला दिया गया। एक तरफ गंदगी के ढेर तो दूसरी तरफ कूड़ा जलाने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यह हुआ समझौता
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को समाप्त करने को लेकर सफाई नेताओं और नगर निगम के अधिकारियों के बीच करीब तीन घंटे तक वार्ता चली। इसके बाद हडता़ल समाप्त करने की सशर्त सहमति बनी। समझौते में कहा गया कि भविष्य में यदि किसी कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया तो उसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। नगर निगम के सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के 567 रुपये प्रति दिन मानदेय का प्रस्ताव भविष्य में होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। इस दौरान अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव उर्फ सोनी आजाद एवं उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के मंडल महामंत्री बृजमोहन चनालिया, अपर नगरायुक्त प्रथम राजेश यादव, अपर नगरायुक्त द्वितीय एसके तिवारी और जेडएसओ राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed