फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Strict action should be taken against those who abused the girl child

बच्ची से दरिंदगी करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई

Fri, 06 Aug 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Strict action should be taken against those who abused the girl child
स्टेडियम से कैंडल मार्च निकालते आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
बच्ची से दरिंदगी करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

सहारनपुर। दिल्ली में नौ साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन के नेतृत्व में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम से घंटाघर तक कैंडल मार्च निकाला। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग सरकार से की।

विनय रतन ने कहा कि देश की राजधानी ही में यदि बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो बाकी राज्यों और शहरों की क्या हालत होगी। दिल्ली में देश की शिक्षित जनता रहती है। प्रधानमंत्री और तमाम केंद्रीय मंत्री व दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री व मंत्री रहते हैं। वहां दलित बच्ची के साथ दरिंदगी होना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। दोषियों को गिरफ्तार कर एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कड़ी सजा दिलाई जाए। पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। आजाद समाज पार्टी के मंडल प्रभारी राकेश मौर्य ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। कैंडल मार्च में आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष करणवीर सिंह, जिला प्रभारी प्रवीण गौतम, काशी मौर्य, टिंकू कपिल समेत अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed