{"_id":"5734d5194f1c1bac0d919cef","slug":"steamed-at-municipal-sweeper","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम पर उबले सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम पर उबले सफाई कर्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 13 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
hangama
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ, कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से संघों की मांगों को लेकर नगर निगम परिसर में प्रदर्शन किया।
बृहस्पतिवार को सफाई कर्मचारी एकत्रित होकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे और समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रदर्शन किया। सोनी आजाद ने कहा कि नगर निगम में 80 ठेका सफाई कर्मचारी रखे गए हैं।
उन कर्मचारियों से 8000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं, जो दलित, पिछड़े वर्ग का खुला शोषण है।, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो प्राईवेट कर्मचारी घरों में कूड़ा-कचरा साफ कर अपनों और अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे हैं नगर निगम का भी ठेका छोड़कर इनको भी सड़क पर लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों के संबंध में नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने और कर्मचारियों का शोषण, उत्पीड़न बंद करने की मांग की। साथ ही वेतन का भुगतान शनिवार तक किए जाने की भी मांग की।
चेतावनी दी कि शनिवार तक वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो मंगलवार से शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी। धीरज आजाद, राजकमल गौतम, ब्रजमोहन, सतीश आदिवाल, राहुल, राजीव, पिंटू, ब्रजवाल, सिक्कर सोनी, विनोद चौधरी, लक्ष्मण सिंह, अश्वनी, अनुज रहे।