Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Standard and bridge interrupted feeder feeder supply

मानकमऊ और पुल खुमरान फीडर की आपूर्ति बाधित

Fri, 21 Aug 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Standard and bridge interrupted feeder feeder supply
सहारनपुर। शहर में मानकमऊ इंडस्ट्रियल एरिया और पुल खुमरान पुल फीडर से जुड़े क्षेत्रों में करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। हालांकि बाद में आपूर्ति को सुचारु कर दिया गया। बृहस्पतिवार को रात तक होती रही बरसात के बाद कुछ जगहों पर बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा। इससे पहले पेपर मिल रोड पर विद्युत लाइन में पेड़ गिरने के कारण सप्लाई ठप हो गई थी। यहां रात तक पेड़ों की टहनियों को काटा गया। उसके बाद ही आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से लगातार बिजली आपूर्ति में ब्रेक लग रहा है। पहले बारिश के कारण जैन बाग और अंबाला रोड पर बिजलीघरों में पानी भरने के कारण कई घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इसके बाद कुछ लाइनों पर पेड़ गिरने, लाइनों में फाल्ट आने के कारण लोगों को बिजली की सप्लाई नहीं मिल पाई। इसके चलते कई कालोनियों में पेयजल संकट भी हो गया था।
विज्ञापन

पेपर मिल रोड पर सप्लाई बाधित होने पर क्षेत्र के पार्षद प्रदीप उपाध्याय सहित अन्य लोगों ने विद्युत निगम की टीम को बताया था कि शहर से लेकर देहात तक ज्यादातर विद्युत लाइनें पेड़ों और खेतों से होकर गुजर रही हैं। इसके चलते तेज हवा के दौरान पेड़ की टहनियां विद्युत लाइनों में उलझ जाती हैं। कुछ जगहों पर तो लाइनों पर पेड़ ही उलझकर गिरे हैं। इसलिए ऐसी जगहों को चिह्नित कर लाइनों के आसपास पेड़ों की टहनियां काटी जानी चाहिए। नगरीय अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव का कहना है कि बारिश और हवा में अक्सर बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। जहां लाइनों के पास पेड़ों की टहनियां आ रही हैं। उनकी भी छंटाई का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed