फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Species of birds will be seen

विश्व वैटलैंड दिवस आज

Sun, 02 Feb 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Species of birds will be seen
नेताजी सुभाष चंद बोस गार्डन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विश्व वैट लैंड दिवस पर सहारनपुर जिले में प्रवासी और स्थानीय परिंदों का दो फरवरी को दीदार होगा। सहारनपुर वन वृत की ओर से दो फरवरी को कंपनी गार्डेन और बादशाही बाग रेंज अंतर्गत हथिनी कुंड पर वर्ड वार्चर और वनाधिकारी बच्चों और पक्षियों सहित अन्य प्रजातियों में रुचि रखने वालों को दीदार कराएंगे। यह दीदार आप निशुल्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर मंडल के वन संरक्षक वीके जैन ने बताया कि विश्व वैट लैंड दिवस दो और तीन फरवरी को हैदरपुर वैट लैंड जनपद मुजफ्फरनगर में मनाया जाएगा। इसमें देश के जाने माने पक्षी विशेषज्ञ, पक्षी प्रेमी, सहारनपुर मंडल के कमिश्नर, मंडलीय और प्रभागीय वनाधिकारी सहित पर्यावरणविद् शिरकत करेंगे। वन संरक्षक ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम तो मुजफ्फरनगर में होगा लेकिन चूंकि विश्व वैट लैंड दिवस है, इसलिए सहारनपुर के अहम स्थानों पर भी इस दिवस को मनाया जाएगा। बताया कि प्रदेश स्तर पर इसे धूमधाम से मनाने की तैयारी है। मुख्य आयोजन आगरा में होने जा रहा है। इसमें वन मंत्री भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सहारनपुर के कंपनी गार्डेन में सामाजिक वानिकी प्रभाग सहारनपुर के डीएफओ विजय सिंह सहित उनकी टीम दो फरवरी को सुबह दस बजे से मौजूद रहेगी। परिंदों सहित अन्य प्रजातियों में दिलचस्पी लेने वालों को जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा शिवालिक वन प्रभाग के बादशाही बाग रेंज अंतर्गत रेंजर आरपी ध्यानी हथनी कुंड बैराज पर कुछ स्कूल के बच्चों को लेकर जाएंगे। जहां पर प्रवासी और स्थानीय पक्षियों का दीदार कराने के साथ ही उसकी जानकारी देंगे। वन संरक्षक ने बताया कि विश्व वैट लैंड दिवस को मनाने को सारे इंतजाम पूरे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होता है वैट लैंड और क्या है अहमियत
जैव विविधता के लिहाज से वैट लैंड बेहतर महत्वपूर्ण माना जाता है। जलीय पक्षी, नम भूमि के पक्षी, स्थलीय पुनद्धार् शिकारी पक्षी आदि की मौजूदगी रहती है। पक्षी का समूह मंडल में स्थित बांधों की तलहटी एवं बड़े तालाबों को अपना रैन बसरेे बनाते हैं। सहारनपुर मंडल के सहारनपुर स्थित हथनी कुंड, खारा, शामली जिला अंतर्गत मीमौर और हैदरपुर वैट लैंड मुजफ्फरनगर बेहद अहम क्षेत्र हैं।

शिकार से बचाने को किया जाएगा जागरूक
हजारों मील की यात्रा करने के बाद प्रवासी परिंदे भोजन और प्रजनन के लिए प्रवास करते हैं। पक्षी पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन मनोरंजन और भोजन के लिए कुछ लोग आज भी शिकार करते हैं। इनसे इनकी संख्या निरंतर कम हो रही है। पेड़ पर घोंसले सहित पक्षियों के जीवन को संरक्षित करने के मकसद से जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed