फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Special trains will be available for other routes including Vaishno Devi Katra

वैष्णो देवी कटरा सहित अन्य रूटों के लिए मिलेंगी स्पेशल टेनें

Wed, 18 Dec 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Special trains will be available for other routes including Vaishno Devi Katra
सहारनपुर। कोहरे और सर्द मौसम के बीच जहां दर्जनों ट्रेनें कैंसिल चल रही हैं। वहीं माता श्री वैष्णो देवी कटरा के साथ ही सहारनपुर अंबाला मार्ग पर संचालन के लिए उत्तर रेलवे कई स्पेेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। इनकी शुरूआत 20 दिसंबर से शुरू होगी और जनवरी के दूसरे सप्ताह तक जारी रहेगा। यात्रियों की मांग के अनुरूप इन्हें आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से 04921-04722 सहारनपुर अंबाला एमईएमयू स्पेेेशल 52 फेरे और 04291 सहारनपुर अंबाला एमईएमयू स्पेशल 26 फेरे के साथ चलेगी। यह ट्रेनें 20 दिसंबर से 14 जनवरी तक संचालित होंगी। 0422 अंबाला सहारनपुर एमईएमयू स्पेशल 26 फरवरी, 20 दिसंबर से 14 जनवरी तक अंबाला से शाम 8.40 बजे प्रस्थान करेगी और रात 10.40 बजे पहुंचेगी। इनमें 04921-04922 सहारनपुर अंबाला सहारनपुर एमईएमयू स्पेशल पिलखनी, सरसावा, कलानौर, जगाधरी, जगाधरी वर्कशाप, दराजपुर, मुस्तफाबाद, बराड़ा, टंडवाल, केसरी, दुखेड़ी स्टेशनों पर ठहरेगी। इसके अलावा 04409-04410 दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी कटरा सप्ताह में तीन दिन 11 फेरों के साथ 20 दिसंबर से 12 जनवरी तक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। वापसी में बुधवार, शनिवार और सोमवार को आएगी। इस ट्रेन में थ्री टीयर, सात द्वितीय श्रेेेणी शयनयान, पांच सामान्य श्रेेेेणी सहित अन्य कोच रहेंगे। पानीपत, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी, ऊधमपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन

वहीं, 04401-04402 आनंद विहार टर्मिनल श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा आनंद विहार टर्मिनल डुप्लीकेट एसी एक्सप्रेस स्पेशल सप्ताह में दो दिन के शेड्यूल पर 14 फेरों के साथ चलेगी। यह 23 दिसंबर से 13 जनवरी तक चलेगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, यमुनानगर, जगाधरी, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी और ऊधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही 04612-04611 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी साप्ताहिक डुप्लीकेट बेगमपुरा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें आठ फेरों के साथ संचालित होंगी। यह 22 दिसंबर से 12 जनवरी तक चलेगी। यह गाड़ी प्रत्येक मंगलवार को वाराणसी से सुबह छह बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर सवा एक बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। अनारक्षित श्रेणी में भी 04917-04918 सहारनपुर ब्यास स्पेशल ट्रेन 20 दिसंबर से संचालित की जएगी। उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम हरि मोहन के मुताबिक स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की मांग बढ़ी तो आगे इनका संचालन और फेरे बढ़ाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed