फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Special train arrived with 379 migrant workers from Telangana

तेलंगाना से 379 प्रवासी श्रमिक लेकर पहुंची स्पेशल ट्रेन

Mon, 25 May 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Special train arrived with 379 migrant workers from Telangana
सहारनपुर। जोधपुर, गोवा के बाद अब तेलंगाना से प्रवासी श्रमिकों को लेकर स्पेशल ट्रेन पहुंची। इसमें अब तक सबसे कम 379 श्रमिक ही थे। इससे पहले स्पेशल ट्रेनों में 900 से लेकर 1200 श्रमिक तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह श्रमिक एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन पहुंची। श्रमिक एक्सप्रेस से 379 प्रवासी मजदूर उतरे। रेलवे अफसरों के मुताबिक 23 मई को साउथ के तेलंगाना से श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना हुई थी। यह नागपुर, भोपाल के रास्ते निजामुद्दीन, गाजियाबाद, मेरठ होते हुए यहां पहुंची।
विज्ञापन

सुबह मेडिकल और स्क्रीनिंग स्टाफ के आने से पहले ही ट्रेन पहुंच गई थी। बाद में ये टीमें पहुंची तो इसके बाद ही स्क्रीनिंग कर भिजवाया गया। अन्य ट्रेनों की तरह इस ट्रेन में भी सहारनपुर के अलावा उन्नाव, कन्नौज, मुरादाबाद, बरेली, संभल, अमरोहा आदि जिलों के रहने वाले थे। बाहरी जिलों के प्रवासी श्रमिकों को रेलवे स्टेशन के बाहर लगवाई गई बसों से उनके गंतव्यों के लिए रवाना कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा ने बताया कि बाहर से आने वाली ट्रेनों में सहारनपुर जिले के अलावा जो दूसरे जिलों के प्रवासी श्रमिक आ रहे हैं, उन्हें जिला प्रशासन के अफसरों के साथ समन्वय बनाकर उनके गंतव्यों के लिए रवाना कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जोधपुर, गोवा सहित अन्य स्पेशल ट्रेनों से भी सहारनपुर के अलावा अन्य जिलों के प्रवासी श्रमिक पहुंचते रहे हैं। लेकिन सभी को भोजन, पानी की सुविधाओं के साथ भिजवाने की व्यवस्था की जा रही है। इसमें सामाजिक संस्थाएं भी सहयोग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed