फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Special traffic plan made during exam season

एग्जाम सीजन में बने खास ट्रैफिक प्लान

Sun, 16 Feb 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Special traffic plan made during exam season
सहारनपुर। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। यूपी बोर्ड की शुरू होने वाली हैं। इनमें जिले से 80 हजार से अधिक परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं। एग्जाम सीजन में परीक्षा के लिए जाते और घर लौटते समय हजारों परीक्षार्थी जाम से जूझते हैं। इसी समस्या को देखते हुए कुछ बोर्ड परीक्षार्थियों और अभिभावकों ने परीक्षा के दौरान जाम से राहत के खास इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस बारे में कुछ बोर्ड परीक्षार्थियों और अभिभावकों ने यातायात पुलिस सहित अन्य अफसरों को पत्र भेजकर यातायात की उचित व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है। इनका कहना है कि बोर्ड परीक्षा के समय ज्यादातर छात्र-छात्राएं ऐसे हैं, जिन्हें छह से लेकर 10 किलोमीटर या उससे भी अधिक दूरी तक के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होता है। ट्रैफिक सामान्य हो तो यह दूरी आधा घंटे में कवर हो जाती है। मगर जाम लगने की स्थिति में एक से लेकर डेढ़ घंटे तक का समय लग जाता है। ऐसे में परीक्षा के निर्धारित समय पर न पहुंचने से एग्जाम छूटने का खतरा बना रहेगा। इसलिए कम से कम परीक्षा शुरू होने से पहले तो इस समस्या के निदान पर जरूर ध्यान दिया जाए। बोर्ड परीक्षार्थी प्रवीण कुमार, सुनील कुमार, रोहित, शुभम के अलावा अभिभावक जितेंद्र सिंह, रघुवीर, जनेश्वर सिंह सहित अन्य ने कुछ प्रमुख चौराहों पर अधिक ध्यान देने की मांग की है।
विज्ञापन

इन जगहों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत
- घंटाघर चौक, दीवानी कचहरी चौक, कलक्ट्रेट तिराहा, शहीद गंज, नेहरू मार्केट, नखासा बाजार, रायवाला, मंडी समिति रोड, लकड़ी मंडी, चिलकाना रोड, नवादा रोड, हसनपुर चुंगी, दाल मंडी पुल, मालीगेट चौकी, भूतेश्वर मंदिर चौक सहित अन्य स्थल।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से निजात दिलाने के होंगे पूरे प्रयास
यातायात प्रभारी पवन तोमर का कहना है कि बोर्ड परीक्षा को देखते हुए पहले से ही ट्रैफिक टीमों को अलर्ट किया गया है। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों से छात्र-छात्राओं की हर दिन की स्थिति मंगाई जाएगी, ताकि उसके अनुरूप उस दिन ट्रैफिक कवर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed