{"_id":"6aac402f2121bdc7d2065218","slug":"youth-from-mugalmajra-found-hanging-in-delhi-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-183961-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दिल्ली में फंदे पर लटका मिला मुगलमजरा का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दिल्ली में फंदे पर लटका मिला मुगलमजरा का युवक
विज्ञापन
पुवांरका। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मुगलमजरा निवासी रईस (30) दिल्ली में अपने कमरे में फंदे पर लटका मिला। वह कई सालों से दिल्ली में सैलून चलाता था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
पांच साल से रईस दिल्ली के रोहिणी में सैलून चलाता था। वह पास में ही कमरा किराए पर लेकर रहता था। बताया जाता है कि रईस का दिल्ली में ही रहने वाली युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। जीजा सरफराज ने बताया कि रईस के साथ ही काम करने वाले युवक ने उन्हें बुधवार को फंदे पर लटके होने की सूचना दी। इसके बाद वह दिल्ली पहुंचे। परिजनों के अनुसार तीन दिन तक शव फंदे पर लटका रहा तथा उन्होंने ही पुलिस के साथ लेकर शव को उतारा। पुलिस व फाॅरेंसिक टीम ने जांच के लिए घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए तथा पोस्टमार्टम कराया।
बृहस्पतिवार को परिजन शव को लेकर गांव पहुंचे तथा शव को गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। प्रधान अहकाम का कहना है कि परिवार हत्या की बात कह रहे हैं, लेकिन अभी यह साफ नहीं हो सका कि युवक की हत्या के पीछे क्या कारण है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक अविवाहित था तथा किसी युवती से उसके प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आई है। उधर, सीओ प्रथम रविकांत पाराशर ने बताया कि घटनाक्रम दिल्ली का है। वहीं की पुलिस छानबीन करेगी।