फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SP workers pay tribute to the dead of Morbi accident

सपा कार्यकर्ताओं ने दी मोरबी हादसे के मृतकों को श्रद्घाजंलि

Mon, 31 Oct 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
SP workers pay tribute to the dead of Morbi accident
सहारनपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने गुजरात के मोरबी में हुए हादसे में मारे गए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सरकार से घटना के दोषियों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई करने और मृतक आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

खान आलमपुरा स्थित सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी के आवास पर आयोजित शोकसभा में मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गई। पूर्व महानगर अध्यक्ष ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि इस घटना के लिए पूरी तरह से गुजरात सरकार जिम्मेदार है। इस पुल की हाल ही में मरम्मत की गई थी। निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष हसीन कुरैशी ने कहा कि पुल पर क्षमता से अधिक व्यक्तियों को क्यों जाने दिया गया। इसकी भी जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन

सपा महिला सभा की जिला उपाध्यक्ष अंजू रानी ने कहा कि इस घटना ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है। उन्होंने गुजरात सरकार एवं केंद्र सरकार से मृतक आश्रितों एवं घायलों को उचित मुआवजा देने की मांग की। शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति की कामना की गई। इस दौरान फहाद सलीम, नवाब यादव, जुमला सिंह, शहजाद, विकास, जहीर महफूज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed