{"_id":"6095898c8ebc3ed20342d343","slug":"sp-bsp-engaged-in-spoiling-bjp-s-mathematics-in-block-chief-saharanpur-news-mrt5373674165","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढौली कदीम ब्लाक प्रमुख चुनाव तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढौली कदीम ब्लाक प्रमुख चुनाव तैयारी
विज्ञापन
बेहट। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब ब्लॉक प्रमुख के चुनाव होना है। इसके लिए सभी प्रमुख दलों ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है। साढ़ौली कदीम ब्लॉक में यह सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। यहां सपा और बसपा मिलकर सत्तारूढ़ भाजपा का गणित बिगाड़ सकते हैं।
इसके लिए मुस्लिम व अनुसूचित जाति के क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एकजुट किया जा रहा है।
ब्लॉक साढ़ौली कदीम क्षेत्र में कुल 101 क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) निर्वाचित हुए हैं। इनमें आरक्षित सीटों पर अनुसूचित जाति और तीस से ज्यादा मुस्लिम क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए है। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए अभी तक तीन प्रमुख दावेदार पूर्व ब्लाक प्रमुख इनाम चौधरी मगनपुरा, गुरदयाल सिंह बरथा और भाजपा से जुड़े सुभाष चौधरी गंदेवड़ चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी भी राजनीतिक दल ने प्रत्याशी को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं लेकिन चुनाव की तैयारियां कर रहे दावेदार अपने पक्ष में किसी न किसी प्रमुख राजनीतिक दल का समर्थन जुटाने की जुगत में लगे हैं।
इस सीट पर अनुसूचित और मुस्लिम क्षेत्र पंचायत सदस्यों को एक जुट कर सपा व बसपा सत्तारूढ़ भाजपा का गणित बिगाड़ने की रणनीति बना रही है। ऐसे में सपा व बसपा का गठजोड़ भाजपा की राह मुश्किल कर सकता है। गत चुनाव में भी इस ब्लाक में बसपा के उम्मीदवार हंसराज गौतम प्रमुख बने थे। हालांकि इस बार हंसराज गौतम भाजपा में शामिल हो चुके हैं। बसपा के बेहट विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष बबलू कुमार एडवोकेट का कहना है कि सत्तारूढ़ भाजपा को शिकस्त देने के लिए बसपा मजबूत रणनीति पर काम कर रही है। जबकि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा का कहना है, कि भाजपा पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। विपक्षी दलों की हर रणनीति का जवाब दिया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।