फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Son murdered girlfriend to get rid of her; mother helped dispose of the body.

Saharanpur News: पीछा छुड़ाने को बेटे ने की थी प्रेमिका की हत्या, मां ने ठिकाने लगवाया शव

Sat, 19 Sep 2026 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Son murdered girlfriend to get rid of her; mother helped dispose of the body.
पुलिस की गिरफ्त में ज्योति हत्याकांड के आरोपी मां-बेटा।
- साखन नहर में तीन दिन पहले मिला था ज्योति का शव, आरोपी मां-बेटा गिरफ्तार
विज्ञापन

- मृतका के साथ वर्षों से था प्रेम प्रसंग, अब भाई की साली से शादी करना चाहता था हत्यारोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। साखन नहर में तीन दिन पूर्व मिले सैनपुर निवासी ज्योति (20) के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। युवती की हत्या उसके पड़ोसी प्रेमी ने पीछा छुड़ाने के लिए गला घोंटकर की थी। हत्या के बाद आरोपी ने अपनी मां की मदद से शव को बाइक पर रखकर साखन नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को प्रेसवार्ता में एसपी देहात मयंक पाठक ने घटना का खुलासा किया। बताया कि सैनपुर उर्फ शहजादपुर गांव निवासी ज्योति का पड़ोसी मोहित के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच आरोपी अपने भाई की साली से शादी करना चाहता था और ज्योति से पीछा छुड़ाना चाहता था। ऐसे में उसने ज्योति की हत्या की साजिश रची। 15 सितंबर की रात करीब ढाई बजे मोहित ने फोन कर ज्योति को घर की छत पर बुलाया। वहां दोनों के बीच बातचीत हुई। मौका मिलते ही आरोपी ने उसका गला घोंट दिया। हत्या करने के बाद उसने अपनी मां ओमवती को जगाकर पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी देहात ने बताया कि इसके बाद मोहित ने मां की मदद से शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। आरोपी शव को भाई की बाइक पर रखकर अपनी मां के साथ गांव से करीब दस किलोमीटर दूर साखन नहर पर पहुंचा और शव को नहर में फेंक दिया। नहर काफी समय से बंद पड़ी होने के कारण उसमें पानी का बहाव नहीं था। इसी वजह से शव बहने के बजाए नहर में ही पड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- कई घंटे शव के साथ गुजारे, तड़के लेकर निकले शव
मोहित ने ज्योति की हत्या करने के बाद कई घंटे शव के साथ गुजारे। इस दौरान उसकी मां ओमवती भी वहीं बैठकर शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाती रही। तड़के करीब पांच बजे दोनों शव को लेकर स्टेट हाईवे स्थित साखन नहर में पहुंचे। उन्होंने नहर को चलता समझकर शव को उसमें फेंक दिया। सुबह होने पर ग्रामीणों की नजर करीब एक फुट पानी में पड़े शव पर पड़ी। आरोपियों को नहर बंद होने की जानकारी नहीं थी।

-- लाखों रुपये ऐंठ चुका था मोहित
पुलिस के अनुसार, कई वर्षों के प्रेम प्रसंग के दौरान मोहित ज्योति से लाखों रुपये ऐंठ चुका था। पिछले वर्ष ज्योति के पिता ने पेड़ बेचे थे, जिसकी दो लाख 70 हजार रुपये की घर में रखी रकम को ज्योति ने उठाकर मोहित को दी थी। इसमें गांव में पंचायत भी हुई थी, लेकिन इसके बाद भी दोनों के बीच मिलना जुलना जारी रहा। मृतका मोहित से शादी करना चाहती थी। जबकि मोहित उससे पीछा छुड़ाना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed