{"_id":"68f7da6f43d340d5c503af01","slug":"snake-bites-father-and-son-while-they-are-sleeping-father-dies-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-161343-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सोते समय सांप ने पिता-पुत्र को डसा, पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सोते समय सांप ने पिता-पुत्र को डसा, पिता की मौत
Wed, 22 Oct 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। गांव चकवाली में सोमवार रात सोते समय मस्जिद के इमाम हाफिज ताहिर (33) और उनके बेटे मुदकीर (10) को सांप ने डस लिया। इसमें इमाम की मौत हो गई, जबकि बेटे का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों के पैर और पेट पर डसने के निशान हैं।
सोमवार रात हाफिज ताहिर और उनका बेटा मुदकीर घर पर सो रहे थे। इसी दौरान सांप ने दोनों को डस लिया। मंगलवार सुबह हाफिज ताहिर मस्जिद पहुंचे। यहां उन्हें अचानक से चक्कर आने लगे। इसके बाद मस्जिद से घर लौट आए। उन्होंने अपने बेटे के शरीर पर सांप डसने का निशान देखा। तभी परिजनों ने देखा कि हाफिज के पैर को भी सांप ने डसा हुआ है। परिजन और ग्रामीण दोनों को शहर में दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां हाफिज की हालत को देखकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। पानीपत के एक अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके बेटे का इलाज शहर में ही चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हाफिज ताहिर तीन साल से मस्जिद के इमाम थे। मस्जिद भी घर के नजदीक ही है। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं।
-- -- -
-- लगातार बढ़ रहे सांप डसने के मामले
जिले में सांप डसने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रामपुर मनिहारान के चकवाली गांव में सांप डसने से यह पहली मौत नहीं है, इससे पहले भी सांप कई लोगों को डस चुका है। डसने से मौत भी हुई, लेकिन काफी लोगों की समय से उपचार मिलने पर जान भी बची। जुलाई 2025 में बिहारीगढ़ के गांव सतपुरा में मोहसीन की बेटी अमन की सांप के डसने से मौत हुई थी।
विज्ञापन
-- -- -
-- झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़े
सरकारी अस्पतालों में एंटी स्नेक पर्याप्त मात्रा में है। सांप डसने के मरीज की ब्लड की जांच होती है। कई बार लोग बंध लगा देते हैं, उसे खुलवाया जाता है। इसके बाद ब्लड प्रेशर की जांच की जाती है। मरीज को लगाई जाने वाली ड्रिप में दो एंटी स्नेक वेनम वॉयल डाली जाती है। लोग झाड़-फूंक के चक्कर में न रहें।
-- -- -
-- सांप काटने पर यह बरतें सावधानी
- जिस अंग पर सांप काटे, उसे चलाएं-फिराएं नहीं, बल्कि स्थिर कर दें।
- सांप काटने पर घबराएं नहीं। इससे दिल का दौरा पड़ने की आशंका रहती है।
- वहां पर चीरा भी न लगाएं, घरेलू नुस्खे नुकसानदायक हो सकते हैं।
- अस्पताल पहुंचकर एंटी स्नेक वेनम लगवाएं।