फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Slots increased for driving license, waiting is over

Saharanpur News: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए स्लॉट बढ़े, वेटिंग हुई खत्म

Thu, 29 Dec 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Slots increased for driving license, waiting is over
सहारनपुर। अगर आपने अभी तक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनवाया है और बनवाने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़े। संभागीय परिवहन कार्यालय में स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस के लिए स्लॉट बढ़ने से वेटिंग खत्म हो गई है। आलम यह कि यहां आवेदकों की संख्या कम होने के कारण आधे स्लॉट खाली रह रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में भीड़ को कम करने के लिए स्लॉट कम कर दिए थे। इसके बाद लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई थी। घर बैठे भी आवेदक अपना लर्निंग लाइसेंस बना सकते हैं। पहले स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस को बनवाने के लिए आवेदकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। रोजाना स्लॉट कम होने से तीन महीने बाद की तारीख मिलती थी।
विज्ञापन

आम जनता की परेशानियों को देखते हुए परिवहन विभाग ने स्लॉट बढ़ाने का निर्णय लिया। इस समय प्रतिदिन 180 स्लॉट मिलते हैं। इनमें से आधे स्लॉट खाली रहते हैं। क्योंकि इतने आवेदक संभागीय परिवहन कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। वेटिंग की समस्या भी खत्म हो गई है। संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अमित सैनी ने बताया कि स्लॉट दोगुने होने से स्थायी डीएल बनवाने के लिए अब वेटिंग नहीं रहेगी। अब आवेदक जिस दिन डीएल को स्थायी कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन करेगा तो उसे उसी दिन का ही स्लॉट मिल जाएगा। स्लॉट का कोटा 90 से बढ़कर 180 हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed