फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Skandmata gives salvation with happiness

सुख के साथ मोक्ष प्रदान करती हैं स्कंदमाता

Thu, 07 Apr 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Skandmata gives salvation with happiness
राधा विहार स्थित मंदिर में माता रानी का दूध से अभिषेक करते स्वामी कालेंद्रानंद महाराज व श्रद्घा? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नवरात्र महोत्सव के तहत पांचवें नवरात्र पर मां दुर्गा के स्वरूप मां स्कंदमाता की आराधना की गई। मां का दूध से महाभिषेक किया गया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। शाम के समय आरती के बाद व्रत खोला गया।
विज्ञापन

राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में आयोजित पूजा के दौरान स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने स्कंदमाता का पंचामृत और दूध से महा अभिषेक कराया। इसके साथ ही श्री दुर्गा सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ किया। इसके बाद मां का शृंगार कर आरती उतारी गई और भोग लगाया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मां स्कंदमाता परम सुख के साथ ही मोक्ष प्रदान करती हैं। इस दौरान पंडित ऋषभ शर्मा, पंडित नीरज मिश्रा, अरुण स्वामी, मेहरचंद जैन, माया, सुचेता, कविता, राजबाला, गीता, कमला, विभा, संयोगिता मौजूद रहे। वहीं, आवास विकास स्थित श्री हरि मंदिर में सुबह और शाम के समय श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने आरती उतारने के साथ माता रानी का आशीर्वाद लिया और व्रत खोला। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में अतुल जोशी महाराज ने विधिवत पूजा अर्चना कराई। तहसील शिव मंदिर में पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय और आचार्य संजीव शास्त्री ने पूजा कराई। इसी तरह दुर्गा मंदिर, सिद्धपीठ श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर लोगों ने आराधना की। माता रानी को भोग अर्पित कर व्रत भी खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed