फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Six crooks planning robbery caught in Saraf

सराफ के यहां डकैती का प्लान बना रहे छह बदमाश पकड़े

Sun, 21 Jun 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Six crooks planning robbery caught in Saraf
फतेहपुर थाने में मुठभेड़ में पकड़े बदमाशों की जानकारी देते सीओ सदर चंद्रपाल शर्मा - फोटो : SAHARANPUR
सराफ के यहां डकैती का प्लान बना रहे छह बदमाश पकड़े
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने शनिवार रात जनहित डिग्री कालेज गंगाली के पास डकैती का प्लान बना रहे छह बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इन बदमाशों का इरादा एक सराफा कारोबारी के यहां डकैती का था। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक मस्कट रायफल, देशी पिस्टल, चार तमंचे और गत दिनों गंगोह में की गई लूट के बीस हजार की नगदी बरामद की है। आरोपियों पर पड़ोसी राज्यों में भी आपराधिक केस दर्ज हैं।
रविवार को थाना परिसर में मीडिया से वार्ता में सीओ सदर चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि एसओ फतेहपुर मनोज चौधरी थाना पुलिस और स्वाट टीम ने सूचना पर गंगाली में कालेज के पास जैैसे ही बदमाशों की घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए मौके से छह बदमाश बबलु पुत्र लाल सिंह, मिंटू पुत्र नाथीराम, अंकित पुत्र महिपाल, सुमित पुत्र भंवर सिंह, हिमांशु पुत्र देवेंद्र, मोहित पुत्र गुरमीत निवासी ढायकी थाना नकुड़ को धर दबोचा। इनके पास से एक देशी रायफल मस्कट, एक पिस्टल 32 बोर, चार तमंचे और सात कारतूसों के साथ ही बीस हजार की नगदी और चार मोबाइल भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए बदमाशों पर जिले के विभिन्न थानों के साथ ही उत्तराखंड और हरियाणा में भी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

सीओ के मुताबिक बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वे यहां रुड़की रोड स्थित एक सराफा कारोबारी के यहां डकैती डालने आए थे। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ मनोज चौधरी, एसएसआई मनोज कुमार, एसआई सुनील कुमार, अजय प्रसाद गौड़, दीपकचंद, हैड कांस्टेबल दीपक कसाना, कांस्टेबल पंकज कुमार, सचिन कुमार, अजय सोलंकी, सोहेल खान, नितिन मलिक, शमीम अहमद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी राज्यों में भी लूटमार करते हैं गिरोह के बदमाश
छुटमलपुर। एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश बबलु ने पूछताछ में बताया कि 13 मार्च को उसने अपने साथी टिटू उर्फ नीटू के साथ गंगोह क्षेत्र से साठ हजार रुपये लूटे थे। इसमें से उसके हिस्से में तीस हजार रुपये आए थे जिनमें से बीस हजार रुपये पुलिस ने बरामद किए हैं। इससे पूर्व उसने गत वर्ष दस नवंबर को यमुनानगर के थाना रादौर क्षेत्र से अपने साथी मिंटू, सुमित और अंकित के साथ एक ग्रामीण से बीस हजार रुपये लूटे थे। एसओ ने बताया कि ढायकी के बदमाशों का यह गिरोह सहारनपुर और आस पास के जिलों में लूटमार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed