फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   SIB raid on stone crusher, deposited 50 lakhs

Saharanpur News: स्टोन क्रशर पर एसआईबी का छापा, 50 लाख जमा कराए

Thu, 01 Jun 2023 11:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
SIB raid on stone crusher, deposited 50 lakhs
सहारनपुर। राज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने बेहट तहसील के गांव बरथा कोरसी स्थित एक स्टोन क्रशर पर छापा मारा। जांच में फर्म द्वारा रायल्टी पर जीएसटी जमा नहीं करने का मामला पकड़ में आया है। फर्म का करीब सात करोड़ रुपये का अपवंचित टर्नओवर का पता चला है। अभिलेख पूरे नहीं होने पर टीम ने स्टोन क्रशर पर उपलब्ध माल को सीज कर दिया गया। जांच के आधार पर फर्म ने 50 लाख रुपये जमा कराए हैं।
विज्ञापन

राज्यकर विभाग के अपर आयुक्त श्रेणी-1 सत्यपाल सिंह ने बताया कि स्टोन क्रशर द्वारा नियमानुसार जीएसटी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके आधार पर विशेष अनुसंधान शाखा की रेंज-ए की टीम ने बेहट तहसील के बरथा कोरसी स्थित एक स्टोन क्रशर पर छापा मारकर सर्वे की कार्रवाई की।
विज्ञापन

स्टोन क्रशर द्वारा बड़ी मात्रा में सरकारी एवं निजी पट्टा धारकों से आरबीएम की खरीद की जा रही है। इस खरीद की रायल्टी तो जमा की जा रही है लेकिन इस रायल्टी पर 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी जमा नहीं किया जा रहा है। जांच के समय स्टोन क्रशर पर उपलब्ध तैयार माल और स्टाॅक रजिस्टर पूरे नहीं मिले। इस पर स्टोन क्रशर पर उपलब्ध माल को सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed