फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shruti in 12th and AYUSH topper in 10th

12वीं में श्रुति और 10वीं में आयुष टॉपर

Tue, 30 May 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 30 May 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Shruti in 12th and AYUSH topper in 10th
परीक्षा में सफलता पर खुशी मनाते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में आईसीएसई के बारहवीं के परीक्षा परिणाम में सहारनपुर पब्लिक स्कूल की छात्रा श्रुति कश्यप ने 90.25 फीसदी अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला टॉप किया। 
विज्ञापन


इसी स्कूल की छात्रा मानसी भारद्वाज ने 89.25 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा एवं अंकित गुप्ता ने 82.50 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। उधर, दसवीं के परीक्षा परिणाम में इनफेंट जीसेज स्कूल के छात्र आयुष वर्मा ने 96.6 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप किया  
विज्ञापन


शहर के पेपर मिल रोड स्थित सहारनपुर पब्लिक स्कूल में परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले ही छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में पहुंचने शुरू हो गए थे। दोपहर परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं और गुरुजनों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल की टॉपर श्रुति कश्यप के पिता पेट्रोल पंप पर सेल्समैन हैं। 

 उसने अंग्रेजी में 84, कंप्यूटर में 100, फिजिक्स में 87, केमिस्ट्री में 84, गणित में 90 अंक प्राप्त किए। श्रुति का लक्ष्य आईएएस अफसर बनने का है। श्रुति ने बताया कि एग्जाम समय में पांच से छह घंटे तक बिना ट्यूशन के पढ़ाई करके यह उपलब्धि हासिल की है।


उसने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और नाना, नानी को दिया। कक्षा बारह में 89.25 प्रतिशत अंकों के साथ मानसी भारद्वाज दूसरे एवं 82.50 प्रतिशत अंकों के साथ अंकित गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed