फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Load increased for 5,000 consumers without consent or prior notice.

Saharanpur News: न सहमति, न सूचना, बढ़ा दिया पांच हजार उपभोक्ताओं का लोड

Thu, 08 Oct 2026 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Load increased for 5,000 consumers without consent or prior notice.
सहारनपुर। विद्युत निगम ने जिले में करीब पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर का विद्युत भार बिना सहमति और सूचना के बढ़ा दिया। भार बढ़ने से उपभोक्ताओं पर फिक्स चार्ज का अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। इसमें करीब 700 उपभोक्ताओं ने आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विद्युत निगम ने जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू किया था। अब तक करीब 1.92 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। अधिशासी अभियंता मीटर संजीव कुमार ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर पर एक से दो किलोवाट तक की डिमांड मिली, उनका भार तीन किलोवाट किया गया। इसी तरह अधिक भार वाले कनेक्शनों का भी लोड बढ़ाया गया है। शहरी क्षेत्र में एक किलोवाट का फिक्स चार्ज 110 रुपये, जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 90 रुपये प्रति किलोवाट है। ऐसे में भार बढ़ने के साथ फिक्स चार्ज भी बढ़ गया। लगभग 700 उपभोक्ताओं ने इस पर आपत्ति भी दर्ज कराई है, जिनका भार चेक कराया जा रहा है।
विज्ञापन

- लाइन लाॅस में नकुड़, रामपुर मनिहारान और देवबंद आगे
विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में फिलहाल लाइन लाॅस 21.03 प्रतिशत है। पिछले वर्ष यह 20.54 प्रतिशत था। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में लाइन लाॅस करीब 30 प्रतिशत से घटकर 21 प्रतिशत के आसपास पहुंचा है। तहसीलवार नकुड़ में 31.1 प्रतिशत, रामपुर मनिहारान में 24.9 प्रतिशत और देवबंद में 24.9 प्रतिशत लाइन लाॅस दर्ज किया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बिजली चोरी के अलावा गर्मियों में एसी और ट्यूबवेल का अधिक इस्तेमाल भी लाइन लास बढ़ने का कारण है। जिले में फिलहाल स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं पर करीब 9.31 करोड़ बकाया है। 10 हजार से ज्यादा लोगों ने स्मार्ट मीटर का बिल ही जमा ही नही कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- फैक्ट फाइल
कुल मीटर : 7.49 लाख
घरेलू मीटर : 6.07 लाख
व्यावसायिक मीटर : 73,830
स्मार्ट मीटर : 1.92 लाख
अगस्त में बिजली खपत : 1714.05 मिलियन यूनिट

-यह बोले अधिकारी
स्मार्ट मीटरों में लोड़ बढ़ने की शिकायतें मिली हैं, जिनका परीक्षण करके लोड कम भी किया गया है। बिजली चोरी को लेकर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बिजली चोरी की एफआईआर भी दर्ज कराई जा रही है। - हेमराज सिंह, मुख्य अभियंता विद्युत निगम सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed