{"_id":"6ac6a43aafe5839e210ca3df","slug":"blackout-in-the-city-until-midnight-residents-inconvenienced-saharanpur-news-c-30-1-sha1026-185369-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आधी रात तक शहर में ब्लैक आउट, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आधी रात तक शहर में ब्लैक आउट, लोग परेशान
विज्ञापन
सहारनपुर। मंगलवार रात करीब आठ बजे हल्की बारिश के कुछ ही देर बाद शहर के बड़े हिस्से की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात एक बजे तक कई इलाकों में बिजली नहीं आई। पांच घंटे से ज्यादा चली कटौती से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। शहर के पॉश इलाकों में शामिल कमिश्नर आवास और जज आवास की बिजली भी गुल रही।
शहर के सबसे पॉश इलाके ऑफिसर्स कालोनी फीडर, पुराना आवास विकास समेत कई अन्य फीडरों से जुड़े इलाकों में आपूर्ति बाधित रही। 33/11 केवी के अवर अभियंता दुष्यंत कुमार मौर्य ने बताया कि 33/11 केवी स्तर से इंद्रा काॅलोनी स्थित एचटी लाइन पर पेड़ टूटकर गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित रही है। इससे उपकेंद्र आवास विकास, घंटाघर, हकीकत नगर, मानकमऊ से जुड़े फीडरों के ऑफिसर्स कॉलोनी, ओजपुरा, न्यू नवीन नगर, शिवाजी नगर, हकीकत नगर, गोविंद नगर समेत करीब दो दर्जन से ज्यादा इलाकों में बिजली कटौती रही। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से घरों में लगे इन्वर्टर डाउन हो गए। सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइटें भी बंद रहीं, जिससे रात में कई इलाकों की सड़कें अंधेरे में डूबी रहीं। शिवाजी नगर निवासी जगमोहन शर्मा, बिट्टू, विकास, अमित तोमर ने बताया कि ऑफिसर्स कॉलोनी के बिजलीघर का सीयूजी नंबर मिलाने पर वह लगातार व्यस्त बताया जा रहा था। इससे उपभोक्ताओं को कटौती की जानकारी लेने में भी परेशानी हुई।
उधर, नगरीय अधिशासी अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि पेड़ टूटने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। रात एक बजे तक बिजली चालू कर दी गई।