{"_id":"6ac6a474a0f3226cdd0083b0","slug":"preparations-for-the-new-crushing-season-farmers-await-pending-payments-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-185357-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नए पेराई सत्र की तैयारी, पुराने भुगतान की आस में किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नए पेराई सत्र की तैयारी, पुराने भुगतान की आस में किसान
विज्ञापन
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। नए गन्ना पेराई सत्र के संचालन की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं लेकिन पिछले पेराई सत्र का भुगतान अभी तक भी बाकी है। जिले में पिछले वर्ष सात चीनी मिलों का संचालन हुआ था। गांगनौली चीनी मिल पर अभी भी पिछले पेराई सत्र का 88.51 करोड़ रुपये बकाया है।
गन्ना भुगतान के मामले में देवबंद की चीनी मिल सबसे आगे हैं। वहीं बजाज ग्रुप की गांगनौली मिल पर किसानों के 88.51 करोड़ रुपये बकाया है। सितंबर तक मिल पर 96 करोड़ रुपये बकाया था। प्रशासन और गन्ना विभाग ने जल्द-से-जल्द भुगतान की चेतावनी दी। इसके बाद करीब 20 दिनों में किसानों के खाते में आठ करोड़ रुपये भेजे गए हैं। वहीं दया शुगर मिल पर भी किसानों का 22 करोड़ रुपये बकाया है। मिल का पिछले वर्ष संचालन नहीं हो सका था। यह बकाया दो वर्ष पुराने पेराई सत्र का है। बकाया भुगतान न होने से क्षेत्र के किसानों को आर्थिक संकट से भी दो-चार होना पड़ रहा है।
उधर, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि मिल प्रबंधन को जल्द से जल्द भुगतान के निर्देश दिए गए हैं।
-- बोले किसान
- भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय सचिव विनय चौधरी ने बताया कि गांगनौली चीनी मिल भुगतान करने में हमेशा आनाकानी करती है। सरकार और स्थानीय प्रशासन को इस संबंध में ठोस नीति बनानी चाहिए।
विज्ञापन
- लाखनौर निवासी अमित मुखिया ने बताया कि चीनी मिल पर एक वर्ष पूर्व का बकाया भुगतान है। कई बार प्रशासन ने भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि समय पर भुगतान न होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- अलियावाला निवासी रघुवीर ने बताया कि भुगतान के मामले में गांगनौली मिल का रिकॉर्ड ठीक नहीं है। उन्होंने चीनी मिल प्रबंधन से जल्द-से-जल्द भुगतान कराने की मांग की। कहा कि गन्ना किसान बकाया भुगतान न होने से खासे परेशान हैं।
- बूढ़पुर निवासी श्यामवीर सैनी ने बताया कि समय पर भुगतान न होना बड़ी समस्या है। किसानों को अपने ही रुपयों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।