फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Shivdham Sports Academy's team reached the final

Saharanpur News: शिवधाम स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम फाइनल में पहुंची

Sun, 01 Jan 2023 05:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Shivdham Sports Academy's team reached the final
सहारनपुर। श्री भूतेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित सेठ घनश्याम दास मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में शिव धाम स्पोर्ट्स एकेडमी ने देवबंद की ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी टीम को दो विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। तीन विकेट लेने वाले विजेता टीम के लक्ष्य को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में दूसरा सेमीफाइनल ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी देवबंद व शिवधाम स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच खेला गया। शिवधाम स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 25 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन बनाए। ग्लोबल एकेडमी की ओर से शरीक ने 63 व अभिजीत ने 22 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

शिवधाम की ओर से लक्ष्य ने तीन व आयुष ने दो विकेट लिए। 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवधाम की टीम 24 ओवर में आठ विकेट पर 158 रन बनाते हुए मैच जीत कर फाइनल में पहुंची। टूर्नामेंट के आयोजन में अमर गुप्ता, साजिद उमर, पुण्य गर्ग, सत्यम शर्मा, राजकुमार राजू, सय्यद मशकूर, राजीव गुप्ता, रणधीर कपूर, राजीव गोयल, भूपेंद्र कच्छल, विनय कुमार, सचिन सैनी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed