फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli Ankit Murder Case: Singer Bhupendra Dhingra Arrested for Claiming Responsibility on Social Media

अंकित हत्याकांड में बड़ा अपडेट: सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने वाला गायक भूपेंद्र ढींगरा गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 03:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 16 Sep 2026 03:12 PM IST
सार

शामली के गायक अंकित हत्याकांड में वांछित चल रहे गुरुग्राम के गायक भूपेंद्र ढींगरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने की बात कही थी।

विज्ञापन
Shamli Ankit Murder Case: Singer Bhupendra Dhingra Arrested for Claiming Responsibility on Social Media
अंकित हत्याकांड में बड़ा अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद में मशहूर गायक अंकित हत्याकांड में वांछित चल रहे गुरुग्राम के गायक भूपेंद्र ढींगरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर हत्याकांड को खुद अंजाम देने की बात कही थी। पुलिस ने उसे गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। वह गुरुग्राम की कृष्णा कॉलोनी में रहता है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर किया था दावा
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोशल मीडिया पर व्यू अधिक पाने के लिए भूपेंद्र ने हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। उसने वीडियो के जरिये हत्याकांड को खुद अंजाम देने की बात कही थी।
विज्ञापन


गुरुग्राम से किया गिरफ्तार
पुलिस ने भूपेंद्र ढींगरा को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। वह गुरुग्राम की कृष्णा कॉलोनी में रहता है।

दो आरोपी मुठभेड़ में मारे गए
पुलिस अंकित हत्याकांड में पहले ही एक लाख रुपये के इनामी सोनीपत के सुमित और मोहित को मुठभेड़ में मार गिरा चुकी है। वहीं, एक-एक लाख रुपये के इनामी करनाल के सत्यम और आर्यन की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed