फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Selection of 248 students of ITI reached the fair for employment

मेले में पहुंचे आईटीआई के 248 छात्रों का रोजगार के लिए चयन

Fri, 24 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Selection of 248 students of ITI reached the fair for employment
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय स्तर पर नौ औद्योगिक इकाइयों ने प्रतिभाग किया। मेले में पहुंचे 585 अभ्यर्थियों में से 248 का चयन रोजगार के लिए किया गया।
विज्ञापन

मेले में मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव, आईआईए के अध्यक्ष प्रमोद सड़ाना, सहारनपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन अमर गुप्ता और आईआईए के अन्य पदाधिकारी पहुंचे थे। जनपद के नोडल प्रधानाचार्य वीपी सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार उद्योगों के श्रेष्ठ संचालन के लिए कुशल कर्मियों की जरूरतों को देखते हुए इस तरह के रोजगार मेलों का आयोजन करा रही है। जनपद के अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को उद्योगों में रोजगार दिलाने की मंशा के साथ उद्यमियों को मेले में आने का अनुरोध किया गया। कुल नौ इकाइयां मेले में पहुंची। जिले भर से 585 विद्यार्थियों ने मेले में प्रतिभाग किया। इकाइयों के द्वारा उनका साक्षात्कार लिया गया। जिसके आधार पर 248 विद्यार्थियों का चयन रोजगार के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस कल्याणकारी योजना से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed