फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Seed purification prevents many incurable diseases

कई लाइलाज रोगों से बचाता है बीज शोधन

Mon, 13 Jun 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Seed purification prevents many incurable diseases
सहारनपुर। कई लाइलाज रोगों से धान की फसल को बचाने में बीज शोधन बेहद कारगर साबित हो रहा है। इससे न सिर्फ बीज का जमाव अच्छा होता है, बल्कि उत्पादन में भी 20 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी होती है। साथ ही कीटनाशकों का प्रयोग कम होने से फसल की लागत भी घटती है।
विज्ञापन

जनपद में किसान धान की नर्सरी तैयार करने में जुटे हुए हैं। इसके चलते कृषि विभाग से लेकर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक तक किसानों को धान की नर्सरी तैयार करने से पहले बीज शोधन करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. आईके कुशवाहा ने बताया कि बीज शोधन करने से धान की फसल में कई रोगों के लगने की आशंका कम हो जाती है। इनमें बासमती धान में लगने वाला बकानी रोग, गर्दन तोड और जीवाणु झुलसा आदि रोग शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीज शोधन करने से बीज जनित रोग के कारकों पर अंकुश लग जाता है। जो बीज के अंकुरण से पहले ही नष्ट हो जाते हैं। फसल के स्वस्थ रहने से उत्पादन भी बढ़ता है। साथ ही रोगों पर नियंत्रण के लिए प्रयोग कीटनाशकों का खर्च भी बचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान ऐसे करें बीज शोधन
डॉक्टर आईके कुशवाहा ने बताया कि एक बड़े टब में 500 ग्राम नमक पानी में घोल लें और उसमें दो- दो किलो करके दस किलो धान का बीज डाल दें। इससे रोग ग्रसित बीज पानी में तैर जाएगा। रोगग्रस्त बीज को बाहर निकाल दें। इसके बाद बीज को दो से तीन बार साफ पानी से धोकर साफ कर लें। इसके बाद इस बीज को दस ग्राम कार्बेडाजियम और एक ग्राम स्ट्रोप्टोसाइक्लीन मिले पानी के घोल में 24 घंटे के लिए डाल दें। इसके बाद जूट के बोरों से ढक दें। इसके बाद इसको नर्सरी में डाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed