फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Seats vacant in postgraduate, today is the last day of admission

स्नातकोत्तर में सीटें खाली, दाखिले का आज अंतिम दिन

Mon, 08 Nov 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Seats vacant in postgraduate, today is the last day of admission
जैन डिग्री कॉलेज में एडमिशन के लिये लाइन में लगे छात्र छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्नातकोत्तर की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए महाविद्यालयों में सोमवार को मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई। महाराज सिंह कॉलेज में गिने चुने ही दाखिले हुए, जबकि जेवी जैन कॉलेज में सोमवार को स्नातकोत्तर में कोई दाखिला नहीं हुआ।
विज्ञापन

स्नातकोत्तर की रिक्त सीटों को भरने के लिए बीते कई दिन से पंजीकृत अभ्यर्थियों से ऑफर लेटर जमा कराए जा रहे थे। ऑफर लेटर के आधार पर सोमवार को मेरिट लिस्ट जारी की गई है। जेवी जैन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल ने बताया कि उनके यहां एमकॉम की सीटें पहले ही फुल हो चुकी हैं। एमए के सभी विषयों में करीब 50 फीसदी सीट खाली हैं। एमएससी में भी करीब 40 फीसदी सीट बची हुई हैं। सोमवार को मेरिट लिस्ट चस्पा की गई है, मगर दाखिला कोई नहीं हुआ है। मंगलवार को दाखिले किए जाएंगे। महाराज सिंह कॉलेज में एमए राजनीति शास्त्र में 66 सीटों के सापेक्ष अभी तक केवल 26 दाखिले हुए हैं। 40 सीट अब भी खाली हैं। एमएससी फिजिक्स में आठ, कैमिस्ट्री और जूलॉजी में दो-दो सीट बची हैं। एमएससी गणित में अभी 20 सीट खाली हैं। सोमवार को जारी की गई मेरिट लिस्ट के दाखिलों का मंगलवार को अंतिम दिन है।
विज्ञापन

एलएलबी में सीटें खाली
जेवी जैन कॉलेज में एलएलबी प्रथम वर्ष की 120 सीटें निर्धारित हैं। इनमें 60 सीट अल्पसंख्यक कोटे के अभ्यर्थियों के लिए हैं, जबकि 60 सीट अन्य अभ्यर्थियों के लिए हैं। सोमवार तक अल्पसंख्यक कोटे के 32 तथा अन्य के 19 दाखिले हुए हैं। यानी अब भी अल्पसंख्यक कोटे की 28 और अन्य की 41 सीट खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ से 11 सितंबर तक दाखिले
जेवी जैन कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2021-22 में स्व वित्तपोषित योजना के तहत संचालित पाठ्यक्रमों में नौ से 11 नवंबर तक दाखिले होंगे। प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल ने बताया कि बीएससी (कंप्यूटर साइंस एवं गृह विज्ञान), बीएससी (पीसीएम) प्रथम वर्ष में दाखिले के इच्छुक ऐसे अभ्यर्थी जो दाखिला लेने से वंचित रह गए हैं। उन्हें विश्वविद्यालय ने अंतिम मौका दिया है। ऐसे अभ्यर्थी आठ और नौ नवंबर को अपनी लॉगइन आईडी से ऑफर लेटर निकालकर नौ से 11 नवंबर तक दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed