फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Schools will open from tomorrow at eight o'clock, yoga will be practiced with prayer meeting

कल से आठ बजे खुलेंगे विद्यालय, प्रार्थना सभा के साथ होगा योगाभ्यास

Mon, 25 Jul 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Schools will open from tomorrow at eight o'clock, yoga will be practiced with prayer meeting
सहारनपुर। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय, एडेड और मान्यता प्राप्त विद्यालय कल यानी 27 जुलाई से सुबह आठ बजे से खुलेंगे। खास बात यह है कि प्रार्थना सभाओं के साथ विद्यार्थियों को योगाभ्यास भी कराना होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर परिषद सचिव के आदेश का अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं। जिसमें विद्यालयों के खुलने और बंद होने के समय को भी प्रमुखता दी गई है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने कहा है कि अभी तक स्कूल सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक खुलते थे। 27 जुलाई से 30 सितंबर तक सभी विद्यालयों का समय प्रात: 08 बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगा। इसमें प्रार्थना सभा प्रात: 08 बजे से 08:15 बजे तक तथा मध्यावकाश सुबह 10:30 से पूर्वाह्न 11 बजे तक रहेगा। एक अक्तूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक विद्यालयों का समय प्रात: 09 बजे से पूर्वाह्न 03 बजे तक रहेगा। इसमें प्रार्थना सभा सुबह 09 बजे से 09:15 बजे तक होगी, जबकि मध्यावकाश का समय दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक रहेगा। प्रार्थना सभा के साथ ही योगाभ्यास कराने के आदेश हैं। योगाभ्यास का मकसद विद्यार्थियों को तन और मन दोनों रूप से स्वस्थ बनाना है। क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन वास करता है। जब तन और मन स्वस्थ होंगे तो विद्यार्थी और बेहतर ढंग से पढ़ाई करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि विद्यालयों का संचालन भौतिक रूप से पठन पाठन के लिए किया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में समय से उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed