फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saurav, Saksham, Saloni and Shivani won in weight lifting

Saharanpur News: भारोत्तोलन में सौरव, सक्षम, सलोनी और शिवानी ने बाजी मारी

Mon, 29 Jul 2024 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 29 Jul 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Saurav, Saksham, Saloni and Shivani won in weight lifting
सहारनपुर। जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता रविवार को चकराता रोड स्थित एसडी इंटर कॉलेज में हुई। 16 भार वर्गाें में आयोजित प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शुरुआती मुकाबलों में सौरव, सक्षम, सलोनी और शिवानी अपने-अपने भार वर्ग में विजेता बनीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना बनाए रखते हुए प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि किसी भी क्षेत्र में अनुशासन और कड़ा परिश्रम सफलता दिलाते हैं। इसके बाद मुकाबलों की शुरुआत की गई। पुरुषों की 55 किलोग्राम भार वर्ग में सौरव धीमान पहले, अंशुल कुमार दूसरे और रौनक मलिक तीसरे स्थान पर रहे। 81 किलोग्राम भार में सक्षम चौधरी ने पहला और आलम मलिक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

महिलाओं के 76 किलोग्राम भार में सलोनी पहले, रीता दूसरे और सारिका तीसरे स्थान पर रही। 64 किलोग्राम भार में शिवानी ने पहला, किट्टू पंवार ने दूसरा और पारुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुकाबले देर रात तक चलेंगे। निर्णायक मंडल में अंतरराष्ट्रीय निर्णायक नरेंद्र चौहान, सुखचैन सिंह, सुरजीत संधू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पहुंचे वरिष्ठ एवं भूतपूर्व खिलाड़ी रामचंद्र कपूर को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान सहारनपुर वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव अशोक सक्सेना, संरक्षक योगेश दहिया, प्रवीण चौधरी, लाल धर्मेंद्र प्रताप, अतुल गुप्ता, आनंद भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed