फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Sampla recovered four of its progeny, one arrested

सांपला से चार गोवंश बरामद, एक दबोचा

Mon, 27 Feb 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 27 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sampla recovered four of its progeny, one arrested
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में देवबंद पुलिस ने सांपला खत्री गांव में एक मकान में छापेमारी कर चार गोवंश बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक गोवंश कटान के लिए लाया गया था। आरोपी उनके कटान की तैयारी कर रहे थे। 
विज्ञापन


रविवार को कोतवाली पुलिस ने सांपला खत्री गांव में कल्लू के मकान में कटान के लिए गोवंश लाया गया है। कोतवाली के एसआई अजय प्रसाद गौड़ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मकान की घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन


वहां से पुलिस ने चार गोवंश बरामद किए। इस दौरान पुलिस ने सहारनपुर निवासी हसीन को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मकान मालिक कल्लू फरार हो गया। अजय प्रसाद गौड़ के मुताबिक गोवंश कटान की पूरी तैयारी कर ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से कटान के उपकरण भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया। जबकि फरार कल्लू की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज राणा ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत के चलते क्षेत्र में गोकशी की जा रही है। 


 गौरतलब है कि नगर के साथ ही क्षेत्र में अनेक जगह गोकशी की जाती है। जिसमें कहीं पुलिस की लापरवाही तो कहीं मिलीभगत पाई जाती है। इससे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रोष जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed