{"_id":"62f941550cff5a22150df196","slug":"saini-samaj-burnt-the-effigy-of-governor-koshyari-saharanpur-news-mrt6011785135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनी समाज ने राज्यपाल कोश्यारी का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनी समाज ने राज्यपाल कोश्यारी का पुतला फूंका
विज्ञापन
विकास भवन के सामने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का पुतला फूंककर विरोध जताया ऑल इंडि?
- फोटो : SAHARANPUR
सैनी समाज ने राज्यपाल कोश्यारी का पुतला फूंका
सहारनपुर। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी के आह्वान पर सहारनपुर के अध्यक्ष अशोक सैनी के नेतृत्व में समाज के लोगों ने विकास भवन के सामने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का पुतला फूंककर विरोध जताया।
प्रदेश अध्यक्ष ओमपाल सैनी ने कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महात्मा ज्योति राव फूले व माता सावित्रीबाई फुले के विवाह को लेकर जो टिप्पणी की है इससे समाज के लोगों में रोष है। प्रदेश महामंत्री डॉ. हंसराज सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योति राव फुले पहले अपने आप शिक्षित हुए और फिर उन्होंने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले को शिक्षित किया। इसके बाद दोनों ने दलित पिछड़े शोषित समाज व महिलाओं को शिक्षित करके सबसे पहले बाल विवाह दहेज प्रथा, कर्मकांड आदि कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया।
कहा कि जब तक राष्ट्रपति उन्हें राज्यपाल पद से बर्खास्त नहीं करतीं तब तक दलित, पिछड़े समाज के लोग सड़कों पर आकर इसका विरोध करते रहेंगे। प्रदर्शन करने वालों में सुनीता सैनी, यशवीर सैनी, वीरेंद्र सैनी, साहिल सैनी ,रामकुमार, भंवर सिंह, रोशन, अभिषेक , धनीराम, नरेंद्र सैनी, मांगेराम, मनोज सैनी आदि शामिल रहे।