फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: When the bright light fell on the eyes, the driver of the car blew up the brother and sister

Saharanpur: आंखों पर पड़ी तेज लाइट तो कार चालक ने भाई-बहन को उड़ाया, ऐसे सुलझी दो मौतों की गुत्थी...

Thu, 07 Nov 2024 02:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 07 Nov 2024 02:55 PM IST
सार

भाई बहन की मौत होने पर पुलिस ने इसे हादसा बताया था, लेकिन ग्रामीण तंत्र-मंत्र के चलते हत्या बता रहे थे। हत्या की ही रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने हादसे के आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Saharanpur: When the bright light fell on the eyes, the driver of the car blew up the brother and sister
बच्चों को टक्कर मारने वाली कार के साथ चालक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवबंद के भायला गांव के दो बच्चों की मौत का पुलिस ने एक सप्ताह बाद खुलासा कर दिया। आंखों पर तेज लाइट पड़ने के कारण दोनों बच्चों को कार से टक्कर लगी थी। घटनास्थल से मिले कार के टूटे पार्ट्स और सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने इस गुत्थी का सुलझा दिया। साथ ही हरिद्वार के थाना ज्वालापुर के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 

31 अक्तूबर को भायला गांव में घर से पूजा करने निकले करण (11) और चचेरी बहन अवनी (7) के शव सड़क किनारे पड़े मिले थे। दोनों बच्चों के शरीर की कई जगह से हड्डियां टूटी हुई थीं। घटना वाले दिन भारी संख्या में ग्रामीणों ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में उनकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए मार्ग जाम कर दिया था। इतना ही नहीं, दबाव में आई पुलिस ने मामले में हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज की थी। हालांकि शुरुआत से ही पुलिस हिट एंड रन के बिंदु पर जांच को आगे बढ़ा रही थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह आरोपी तक पहुंची पुलिस
बुधवार को एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि खुलासे के लिए टीम गठित की गई थी। घटनास्थल से बरामद हुए कार के टूटे पार्ट्स और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मिले कार के नंबर से पुलिस उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार तक जा पहुंची। यहां थाना ज्वालापुर के न्यू रामनगर कॉलोनी आर्य नगर चौक से पुलिस ने वरना कार संख्या यूके 08 यू 9100 को बरामद किया। जिसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर मिले पार्ट्स के रंग से कार का मिलान किया, जो सही मिला।
 
विज्ञापन

इसके बाद चालक शिवम शर्मा उर्फ कुनाल को गिरफ्तार किया है। एसपी देहात ने बताया कि पूछताछ में शिवम ने बताया कि घटना वाले दिन वह परिवार के साथ कस्बा नानौता में दीवाली की पूजा करने आया था। लौटते समय अचानक सामने से आए वाहन की तेज लाइट आंखों पर पड़ने के कारण बच्चों को नहीं देख सका और गाड़ी उनसे टकरा गई। डर की वजह से वह फरार हो गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed