फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur Violence: Former MLA Imran Masood met SSP Akash Tomar and demanded a fair investigation

Saharanpur Violence: इमरान मसूद बोले, गाजरों के चोरों को जूती की सजा दी जाती है, फांसी की नहीं

Mon, 13 Jun 2022 09:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 13 Jun 2022 09:09 PM IST
सार

हिंसा के मामले में पूर्व विधायक इमरान मसूद एसएसपी से मिले। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि गाजरों के चोरों को जूती की सजा दी जाती है, फांसी की नहीं।

विज्ञापन
Saharanpur Violence: Former MLA Imran Masood met SSP Akash Tomar and demanded a fair investigation
इमरान मसूद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में पूर्व विधायक इमरान मसूद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी आकाश तोमर से मिलकर निर्दोषों के खिलाफ कार्रवाई न करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि किसी भी बेकसूर को जेल नहीं भेजा जाना चाहिए। जो कसूरवार है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जिसका जिनता कसूर है उसको उतनी सजा मिलनी चाहिए। 

विज्ञापन


पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा कि गाजरों के चोरों को जूती की सजा दी जाती है, फांसी की नहीं। उन्होंने बुलडोजर की कार्रवाई को सही नहीं बताया। कहा कि नेताओं और उलेमा को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
विज्ञापन


आईजी से मिले विपक्ष के नेता, निष्पक्ष कार्रवाई की मांग 
शहर में हुए बवाल के मामले को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति में विपक्ष के नेता आईजी प्रीतिंदर सिंह से मिले। उन्होंने आईजी से बवाल के मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई निर्दोष जेल न जाए और जो दोषी हो, उस पर कार्रवाई हो। जिस पर आईजी ने कहा कि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। बवाल में शामिल आरोपियों को वीडियो फुटेज से चिन्हित कर सबूत के साथ ही गिरफ्तारी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: चिकित्सकों के साथ संवाद में बोले उप-मुख्यमंत्री- सेवा भाव से कार्य करें डॉक्टर, कई मुददों पर की चर्चा

शांति समिति की बैठक ली
शहर कोतवाली में सोमवार देर शाम को एसपी सिटी राजेश कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी ने शांति समिति की बैठक ली। इस दौरान धर्म गुरुओ, पार्षदों और गणमान्य नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आहवान किया।

यह भी पढ़ें: Saharanpur Violence:  काले झंडे-नीली टोपी वाले युवक पुलिस के टारगेट पर, AIMIM के कार्यकर्ताओं की भी पड़ताल, खंगाली जा रहीं वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed