फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: चिकित्सकों के साथ संवाद में बोले उप-मुख्यमंत्री- सेवा भाव से कार्य करें डॉक्टर, कई मुददों पर की चर्चा

Mon, 13 Jun 2022 06:05 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Jun 2022 06:05 PM IST
सार

उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि पिछली सरकारों ने गरीबी को नहीं बल्कि गरीब को हटाया। भाजपा ने गरीबों तक योजनाओं को पहुंचाया है। 

विज्ञापन
Samwaad: Deputy Chief Minister said in dialogue with doctors, Says doctors should work with service
ब्रजेश पाठक उप-मुख्यमंत्री - फोटो : amar ujala

प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आज मेरठ पहुंचे। उप-मुख्यमंत्री के मेरठ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप-मुख्यमंत्री का जोर-शोर से स्वागत किया। मेरठ पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले सुभारती विवि में भाजपा द्वारा आयोजित गरीब कल्याण जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मंच पर पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। 


भाजपा के गरीब कल्याण सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। यहां कार्यक्रम में शामिल होकर वह अमर उजाला कार्यालय पहुंचे। अमर उजाला के मोहकमपुर स्थित कार्यालय में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों और आईएमए के पदाधिकारियों के साथ 'स्वास्थ्य की चुनौतियां और डॉक्टरों की जिम्मेदारियां’ विषय पर संवाद किया। 

Samwaad: Deputy Chief Minister said in dialogue with doctors, Says doctors should work with service
उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : amar ujala
उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि पिछली सरकारों ने गरीबी को नहीं, बल्कि गरीब को हटाया। भाजपा ने गरीबों तक योजनाओं को पहुंचाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस, सपा और बसपा पर भी निशाना साधा।
Samwaad: Deputy Chief Minister said in dialogue with doctors, Says doctors should work with service
उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार आठ साल पूरे कर रही है। इस दौरान आम जनता के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाने के तमाम प्रयास जारी हैं। इस दौरान उन्होंने गरीब कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी जिक्र किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Samwaad: Deputy Chief Minister said in dialogue with doctors, Says doctors should work with service
उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि पहले खाली प्लॉटों पर कब्जा होता था, लेकिन अब प्रदेश में कानून का राज है। गरीब कल्याण जनसभा को संबोधित करने के बाद उप-मुख्यमंत्री मोहकमपुर रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय पहुंचे और यहां शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों और आईएमए के पदाधिकारियों के साथ संवाद किया।

विज्ञापन
Samwaad: Deputy Chief Minister said in dialogue with doctors, Says doctors should work with service
उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : amar ujala

अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद के दौरान मेरठ और आसपास के जिलों के तमाम वरिष्ठ चिकित्सक और आईएमए के पदाधिकारी शामिल हुए। उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी चिकित्सकों से उनका परिचय लिया और फिर चर्चा की। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सक अस्पतालों में साफ सफाई का ख्याल रखें और डयूटी के समय से ऊपर उठकर करें काम, इसे सेवा समझें। सिर्फ चिकित्सा ही न दें, बल्कि मरीजों की आंखों से आंसू भी पोंछे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed