{"_id":"62a58ebdde8732250641abaf","slug":"saharanpur-violence-youth-with-black-flag-blue-cap-on-target-aimim-workers-also-investigated-video-footage-being-scanned","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saharanpur Violence: काले झंडे-नीली टोपी वाले युवक पुलिस के टारगेट पर, AIMIM के कार्यकर्ताओं की भी पड़ताल, खंगाली जा रहीं वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur Violence: काले झंडे-नीली टोपी वाले युवक पुलिस के टारगेट पर, AIMIM के कार्यकर्ताओं की भी पड़ताल, खंगाली जा रहीं वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:46 PM IST
सार
महानगर में हुए बवाल की घटना को लेकर बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने सर्वदलीय नेताओं के साथ डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी आकाश तोमर से मुलाकात की।
विज्ञापन
1 of 6
सहारनपुर हिंसा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद महानगर में निकाले गए जुलूस में कुछ युवक नीली टोपी पहने और काले झंडे लिए हुए थे। ये युवक काफी उग्र हो रहे थे। इन युवकों के हाथ में कुछ पर्चे भी थे। बवाल के बाद ये युवक पुलिस प्रशासन के टारगेट पर हैं। पुलिस वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के जरिए इन्हें तलाश रही है। वहां यह भी चर्चा है कि जुलूस में कुछ बाहरी युवक भी शामिल थे, जिन्होंने बवाल के लिए भीड़ को उकसाया था। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि नीली टोपी वाले युवकों के भीड़ में शामिल होने की बात संज्ञान में आई है।
जिनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इन सभी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि यह भी जांच की जा रही है कि पर्दे के पीछे से किसने भीड़ को उकसाया था। उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि इस बवाल में जिस भी नेता या अन्य की संलिप्तता पाई जाएगी वह बचेगा नहीं, निश्चित कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
2 of 6
सहारनपुर हिंसा
- फोटो : amar ujala
एआईएमआईएम के कार्यकर्ता भी निशाने पर
बवाल की घटना को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के कार्यकर्ता भी जांच में पुलिस प्रशासन के निशाने पर हैं। उनकी भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि ओवैसी की पार्टी के कार्यकर्ताओं की भी जांच की जा रही है। संलिप्तता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
3 of 6
सहारनपुर हिंसा
- फोटो : amar ujala
उपद्रवियों के घरों पर बुलडोजर चलता रहेगा
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि कानून के दायरे में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभी दो उपद्रवियों के घरों पर बुलडोजर चला है। बाकी उपद्रवियों के यहां भी यदि अवैध निर्माण पाया जाता है तो बुलडोजर फिर से चलेगा। बुलडोजर चलने की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सहारनपुर हिंसा के आरोपियों को गिरफ्तार करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
निर्दोष लोगों की नहीं हो गिरफ्तारी
महानगर में हुए बवाल की घटना को लेकर बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने सर्वदलीय नेताओं के साथ डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी आकाश तोमर से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस मामले में निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए। बवाल में जो शामिल हैं उनकी गिरफ्तारी पर हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन गली मुहल्लों की आपसी राजनीति से प्रेरित होकर किसी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। अफसरों ने कहा कि निर्दोष को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, मगर दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
हिंसा के बाद बैठक करते अधिकारी
- फोटो : amar ujala
बवाल कराने के सूत्रधार भी जेल भेजे जाएं
सहारनपुर महानगर में हुए बवाल की घटना को लेकर भाजपा सांसद, विधायकों और पदाधिकारियों ने अफसरों से मिल कर इसमें शामिल आरोपियों और सूत्रधार को गिरफ्तार कर जेल भेजने को कहा। जिस पर अफसरों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। भाजपा कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक राजीव गुंबर, मुकेश चौधरी, किरत सिंह, देवेंद्र निम, मेयर संजीव वालिया, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन शनिवार को कलक्ट्रेट में मंडलायुक्त लोकेश एम, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी आकाश तोमर से मिले। भाजपा नेताओं ने कहा कि शुक्रवार को दंगा फैलाने की साजिश थी। योजना बना कर बवाल किया गया। इनके आरोपियों के साथ ही सूत्रधार को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।