फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Uncle murdered in Roorkee for nephew's funeral, brother-in-law kills him over trivial matter

Saharanpur: भांजे के अंतिम संस्कार में रुड़की गए मामा की हत्या, बहनोई के भाई ने इतनी सी बात पर मार डाला

Fri, 07 Nov 2025 05:23 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 07 Nov 2025 05:23 PM IST
सार

सोनू चौहान के भांजे की जलने से मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार के दौरान सोनू की अपने बहनोई के भाई नमन से कहासुनी हो गई। इसी को लेकर नमन ने सोनू की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Saharanpur: Uncle murdered in Roorkee for nephew's funeral, brother-in-law kills him over trivial matter
सोनू चौहान की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भांजे के अंतिम संस्कार में गए गांव चिराऊ निवासी सोनू चौहान (40) की रुड़की में बहनोई के भाई ने हत्या कर दी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव गांव पहुंचा। यहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन

 

बड़गांव निवासी सोनू चौहान के रुड़की निवासी भांजे कुणाल की आग से झुलसने पर मौत हो गई थी। वह बृहस्पतिवार को उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने रुड़की गया था। वहां श्मशान घाट में सोनू की उसके बहनोई रजनीश के भाई नमन उर्फ विक्की से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विक्की ने सोनू पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सोनू की उपचार के दौरान मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही सोनू की हत्या की खबर गांव पहुंची, बड़ी संख्या में ग्रामीण रुड़की के लिए रवाना हो गए। परिजनों ने बताया कि सोनू की बहन सुधा अपने पति और बेटे से अलग रहती थी। सोनू इसके लिए बहनोई के भाई नमन को जिम्मेदार मानता था। कई बार उसने नमन को समझाने का प्रयास किया कि वह सुधा के परिवार के बीच दखल अंदाजी ना करें। 
 
विज्ञापन

इसी बात को लेकर उसकी पहले भी कहासुनी होती रहती थी, लेकिन किसी को जरा भी अहसास नहीं था कि नमन इस बात को लेकर उससे इतना खफा हो गया था कि उसकी जान ही ले लेगा। सोनू खेती करने के साथ ही शटरिंग का काम करता था। परिवार में सोनू की पत्नी ममता, शादीशुदा बेटा अजय, बेटी तन्नू और एक अविवाहित बेटा आशीष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed