फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Ulema came in support of Mohammed Shami, gave statement on trolling

Deoband: मोहम्मद शमी के समर्थन में आए उलमा, ट्रोलिंग पर दिया बयान

Thu, 06 Mar 2025 11:13 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 06 Mar 2025 11:13 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी रमजान माह में मैच के दौरान एनर्जी ड्रिंक पीते नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।

विज्ञापन
Saharanpur: Ulema came in support of Mohammed Shami, gave statement on trolling
माैलाना कारी इसहाक गोरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी रमजान माह में मैच के दौरान एनर्जी ड्रिंक पीते नजर आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। रोज़ा न रखने और इस तरह की आलोचनाओं पर उलमा ने मोहम्मद शमी का समर्थन किया है।

विज्ञापन


जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम मौलाना कारी इसहाक गोरा ने मोहम्मद शमी का बचाव करते हुए कहा कि किसी के रोज़ा रखने या न रखने का मामला पूरी तरह से उनके और अल्लाह के बीच का है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Jobs: इजराइल, जापान और जर्मनी में नौकरी का सुनहरा माैका, मिलेगी मोटी सैलरी, ऑनलाइन करें पंजीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर मोहम्मद शमी ने किसी मजबूरी या शरीयत के तहत दी गई रियायत की वजह से रोज़ा नहीं रखा है, तो वह गुनहगार नहीं माने जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस्लाम में किसी के अमल को देखने के बजाए अपने कर्मों को सुधारने की सीख दी गई है।

मौलाना इसहाक गोरा ने ट्रोलर्स को नसीहत देते हुए कहा कि दूसरों की धार्मिक आस्थाओं और व्यक्तिगत फैसलों को लेकर अनावश्यक बहस करने के बजाए हर व्यक्ति को अपने आचरण पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed