फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Train horn was not heard due to noise of Kavad DJ, two people died

Saharanpur: कावड़ डीजे के शोर में नहीं सुनाई दिया ट्रेन का हॉर्न, दो लोगों की कटकर दर्दनाक मौत

Wed, 31 Jul 2024 11:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 31 Jul 2024 11:57 AM IST
सार

सहारनपुर के सरसावा थानाक्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर कांवड़ शिविर से घर लाैट रहे दो लोगों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक माैत हो गई। बताया गया कि डीजे कांवड़ के शोर में दोनों को ट्रेन को हाॅर्न सुनाई नहीं दिया, अचानक ट्रेन आने से हादसा हो गया।

विज्ञापन
Saharanpur: Train horn was not heard due to noise of Kavad DJ, two people died
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर दौड़ती मालगाड़ी। रेलवे

विस्तार

सहारनपुर जनपद के सरसावा थाना क्षेत्र के ग्राम भिक्खनपुर के समीप रेलवे ट्रैक पर कावड़ शिविर से घर वापस लौट रहे दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन


घटना मंगलवार रात्रि 10 बजे के करीब की है ग्राम भिक्खनपुर निवासी ईसम सिंह (60) पुत्र बुधराम तथा मोनू (30) पुत्र शेर सिंह ग्राम शाहजहांपुर में चल रहे कावड़ शिविर से वापस लौट रहे थे। दोनों रेलवे ट्रैक को पार कर रहे थे कि अचानक मालगाड़ी आ गई। दोनों कावड़ शिविरों में चल रहे जागरण तथा कावड़ डीजे के शोर में मालगाड़ी का हॉर्न नहीं सुन पाए और रेल से कटकर मौत का शिकार हो गए। 
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर सरसावा पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं हादसा होते देख लोग ट्रैक की तरफ दौड़े तथा दोनों को पहचान लिया। परिजनों को भी खबर की तो रात्रि में ही परिजन आए तथा बिना किसी कार्रवाई के शव को ले जाने की बात कहने लगे। परंतु पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस ने बताया कि परिजनों ने घटना को हादसा बताते हुए कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed