{"_id":"66a9d905f7ea71154f0b8518","slug":"saharanpur-train-horn-was-not-heard-due-to-noise-of-kavad-dj-two-people-died-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: कावड़ डीजे के शोर में नहीं सुनाई दिया ट्रेन का हॉर्न, दो लोगों की कटकर दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: कावड़ डीजे के शोर में नहीं सुनाई दिया ट्रेन का हॉर्न, दो लोगों की कटकर दर्दनाक मौत
Wed, 31 Jul 2024 11:57 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 31 Jul 2024 11:57 AM IST
सार
सहारनपुर के सरसावा थानाक्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर कांवड़ शिविर से घर लाैट रहे दो लोगों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक माैत हो गई। बताया गया कि डीजे कांवड़ के शोर में दोनों को ट्रेन को हाॅर्न सुनाई नहीं दिया, अचानक ट्रेन आने से हादसा हो गया।
विज्ञापन
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर दौड़ती मालगाड़ी। रेलवे
विस्तार
सहारनपुर जनपद के सरसावा थाना क्षेत्र के ग्राम भिक्खनपुर के समीप रेलवे ट्रैक पर कावड़ शिविर से घर वापस लौट रहे दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना मंगलवार रात्रि 10 बजे के करीब की है ग्राम भिक्खनपुर निवासी ईसम सिंह (60) पुत्र बुधराम तथा मोनू (30) पुत्र शेर सिंह ग्राम शाहजहांपुर में चल रहे कावड़ शिविर से वापस लौट रहे थे। दोनों रेलवे ट्रैक को पार कर रहे थे कि अचानक मालगाड़ी आ गई। दोनों कावड़ शिविरों में चल रहे जागरण तथा कावड़ डीजे के शोर में मालगाड़ी का हॉर्न नहीं सुन पाए और रेल से कटकर मौत का शिकार हो गए।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर सरसावा पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं हादसा होते देख लोग ट्रैक की तरफ दौड़े तथा दोनों को पहचान लिया। परिजनों को भी खबर की तो रात्रि में ही परिजन आए तथा बिना किसी कार्रवाई के शव को ले जाने की बात कहने लगे। परंतु पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि परिजनों ने घटना को हादसा बताते हुए कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही है।