फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Tractor trolley of devotees returning after visiting Maa Shakumbhari Devi overturned

Saharanpur: मां शाकुंभरी देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की टैक्टर ट्रॉली पलटी, मची चीख-पुकार, 15 घायल

Wed, 09 Oct 2024 07:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 09 Oct 2024 07:24 PM IST
सार

माहेश्वरी खुर्द से कुछ दूर पहले चालक को झपकी आ गई। इसके चलते ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। 

विज्ञापन
Saharanpur: Tractor trolley of devotees returning after visiting Maa Shakumbhari Devi overturned
घायलों को अस्पताल लाते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माहेश्वरी खुर्द गांव के पास चालक को झपकी आने से ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 15 श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी श्रद्धालु मां शाकुंभरी देवी के दर्शन कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

Saharanpur: Tractor trolley of devotees returning after visiting Maa Shakumbhari Devi overturned
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला
हादसा बुधवार सुबह करीब सात बजे देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव माहेश्वरी खुर्द के पास हुआ। थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के लंढ़ौरा गुर्जर निवासी श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली से मां शाकुंभरी देवी के दर्शन करके घर लौट रहे थे। माहेश्वरी खुर्द से कुछ दूर पहले चालक को झपकी आ गई। इसके चलते ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। आसपास रहने वाले लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Saharanpur: Tractor trolley of devotees returning after visiting Maa Shakumbhari Devi overturned
घायलों की जानकारी लेने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। गांव में पता चला तो परिजन भी अस्पताल आ गए। घायलों में तीन सगे भाई भी शामिल हैं। घायलों की उम्र 15 से 27 साल के बीच है। एसडीएम सदर युवराज सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और उन्हें बेहतर इलाज के लिए आश्वस्त किया।
विज्ञापन

बुलाने पड़े अतिरिक्त डॉक्टर
घटना का पता लगते ही अस्पताल के कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक डॉ. रामानंद भी पहुंचे। घायलों की संख्या ज्यादा होने के चलते अतिरिक्त डॉक्टरों को बुलाना पड़ा, ताकि घायलों के इलाज में कोई दिक्कत न हो। डॉ. मनोज चतुर्वेदी, डॉ. धर्मराज मानु, डॉ. बिरेंद्र भट्ट आदि पहुंच गए।
 

हादसे में हुए घायल
- अभिषेक (22) पुत्र विनोद
- वंश (18) पुत्र बिजेंद्र
- सुमित (17) पुत्र अशोक
- कप्तान (17) पुत्र अनिल
- आशु (17) पुत्र विनोद
- अमरीश (27) पुत्र श्याम सिंह
- हर्षित (15) पुत्र ऋषिपाल
- काला (18) पुत्र प्रीतम
- कार्तिक (18) पुत्र पंकज
- आकाश (17) पुत्र विनोद
- निगम (19) पुत्र नरेश
- सौरभ (18) पुत्र ओमवीर
- ऋतिक (17) पुत्र ओमवीर
- विशाल (19) पुत्र ओमवीर
- अभिषेक (20) पुत्र प्रतीश

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed