फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: There was no penny in the pocket, yet two miscreants killed Akashvani employee for robbery

Saharanpur: जेब में नहीं थी फूटी कौड़ी, फिर भी दो बदमाशों ने लूट के लिए आकाशवाणी कर्मचारी को मार डाला

Fri, 04 Oct 2024 12:42 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 04 Oct 2024 12:42 AM IST
सार

पुलिस ने मांगेराम की हत्या का खुलासा कर दिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है। 

विज्ञापन
Saharanpur: There was no penny in the pocket, yet two miscreants killed Akashvani employee for robbery
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर कोतवाली पुलिस ने आकाशवाणी कर्मचारी की हत्या का खुलासा कर दिया है। दो आरोपियों ने लूट के इरादे से कर्मचारी को मौत के घाट उतारा था। लूट करते हुए नाले में धक्का दिया था। एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से मोबाइल बरामद हुआ है। दूसरा अभी फरार है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि 28 सितंबर की रात देहरादून में आकाशवाणी कर्मचारी मांगेराम पुत्र भुल्लूराम निवासी राधा विहार कॉलोनी का किशनपुरा नाले में शव मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। क्योंकि बैग और मोबाइल नहीं मिला था। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसमें दो युवक मांगेराम से बैग छीनने का प्रयास कर रहे थे। आरोपी बैग छीनकर भागे और मांगेराम को नाले में धक्का दे दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हत्यारोपी सोनू उर्फ शमशेर पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी वाल्मीकि कॉलोनी को मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हत्यारोपी सोनू ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड पर साथी के साथ खड़ा था। तभी बस से उतरे एक व्यक्ति का लूट के इरादे से पीछा किया। दोनों ने मिलकर किशनपुरा नाले पर मांगेराम का सामान लूटा। उसने विरोध किया तो नाले में धक्का दे दिया था।
 
विज्ञापन

मांगेराम ने पी रखी थी शराब
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि मांगेराम ने शराब पी रखी थी। पुलिस ने रोडवेज बस परिचालक से बात की। मांगेराम के पास किराए के 10 रुपये कम थे, लेकिन उसने शराब का सेवन अधिक कर रखा था।
 

200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे किए चेक
घटना का राजफाश करने के लिए नगर कोतवाली पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे चेक किए। रेलवे स्टेशन, घंटाघर, गुरुद्वारा, पुल खुमरान पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें पता लगा कि दो व्यक्ति रेलवे स्टेशन, गुरुद्वारा रोड, अंबाला रोड, घंटाघर चौक पर पहुंचे। जहां पर आकर मांगेराम के पीछे लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed