{"_id":"6152dd468ebc3e639f4326a4","slug":"saharanpur-there-was-fierce-fighting-in-the-election-of-ration-dealer-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: राशन डीलर के चुनाव में जमकर हुई मारपीट, कई घायल, अधिकारी जान बचाकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: राशन डीलर के चुनाव में जमकर हुई मारपीट, कई घायल, अधिकारी जान बचाकर भागे
Tue, 28 Sep 2021 02:45 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 28 Sep 2021 02:45 PM IST
सार
सहारनपुर में राशन डीलर के चुनाव में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये। बवाल होता देख चुनाव करा रहे पंचायत विभाग के अधिकारी भाग निकले। बाद में राशन डीलर के चुनाव को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
सहारनपुर में मारपीट में घायल लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बड़गांव क्षेत्र के गांव जड़ौदा पांड़ा में मंगलवार को राशन डीलर के चुनाव में एक दूसरे पर धांधली का आरोप लगाते हुए दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बवाल होता देख चुनाव करा रहे पंचायत विभाग के अधिकारी भाग निकले। बाद में राशन डीलर के चुनाव को स्थगित कर दिया गया। उधर सूचना के घंटो बाद मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों पक्षों के लोगों ने तहरीर सौंपी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को नानौता अस्पताल में मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मंगलवार को थाना बड़गांव के गांव जड़ौदापांड़ा में पंचायत भवन में राशन डीलर को चुनने के लिए चुनावी प्रक्रिया चल ही रही थी। गांव की तीन महिलाओं ने राशन डीलर के लिए अपना-अपना आवेदन जमा किया था। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाकर हमला कर दिया, जिसमें देखते ही देखते दो पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: धर्मांतरण: शादमा के प्यार में सौरभ ने की जमातें, पढ़ी नमाज, चलाया ठेला, बदला दीन, फिर बदल गई पूरी कहानी
विज्ञापन
घटना में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार काफी देर तक दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जमकर मारपीट होते देख चुनाव कराने आए पंचायत सचिव राहुल कुमार, एडीओ पंचायत राशिद अली विवाद बढता देख अपने सभी कागजात छोड़कर वहां से भाग निकले।
सूचना के घंटों बाद बड़गांव पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जानकारी ली। उधर, दोनों पक्षों की ओर से अभी तक थाने मे कोई तहरीर नही आई थी। पुलिस का कहना है कि मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। प्रधान पक्ष अभी तक थाने नही पहुंच पाया था।