{"_id":"6468be859ae5a207180e9b35","slug":"saharanpur-teacher-and-his-friends-sexually-assaulted-a-minor-girl-student-in-a-hotel-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अध्यापक ने साथियों संग मिलकर नाबालिग छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़ित मां ने लगाई कार्रवाई की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अध्यापक ने साथियों संग मिलकर नाबालिग छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़ित मां ने लगाई कार्रवाई की गुहार
Sat, 20 May 2023 06:05 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 20 May 2023 06:05 PM IST
सार
Saharanpur News : एक अध्यापक व उसके साथियों ने नाबालिग छात्रा से एक होटल में सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं, पीड़ित छात्रा की मां ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद के देवबंद में अध्यापक व उसके साथियों द्वारा नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है अध्यापक छात्रा को बहला-फुसलाकर उत्तराखंड के रुड़की में किसी होटल में ले गया। जहां घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
शनिवार को एक कॉलोनी निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी नगर में एक शिक्षक के पास ट्यूशन पढ़ती है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को शिक्षक छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ उत्तराखंड के रुड़की ले गया। जहां उसने एक होटल के कमरे में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
आरोप है कि अध्यापक और उसके साथी किसी को कुछ बताने पर बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए उसे देवबंद छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: 2000 के नोट पर आरबीआई का बड़ा फैसला, यहां पढ़ें पश्चिमी यूपी के लोगों की प्रतिक्रियाएं
इंस्पेक्टर एचएन सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर के आधार पर छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी शिक्षक साथियों के साथ फरार है।
यह भी पढ़ें: ये कैसी मोहब्बत: विदेशी महिला ने 40 दिन में ही ठुकरा दिया प्यार, टूटा रिटायर्ड अफसर का सपना, दिलचस्प है किस्सा