फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Sushil Kumar has died of Corona in Rishikesh AIIMS and there is an atmosphere of sorrow in family

UP: कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, मातम में बदली शादी की खुशियां, स्वास्थ्य विभाग में मची खलबली

Mon, 03 Apr 2023 09:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 03 Apr 2023 09:19 PM IST
सार

Saharanpur News : कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, सुशील की मौत होने से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग में भी खलबली मची है।

विज्ञापन
Saharanpur: Sushil Kumar has died of Corona in Rishikesh AIIMS and there is an atmosphere of sorrow in family
कोरोना से मौत। - फोटो : फाइल

विस्तार

सहारनपुर के नकुड़ क्षेत्र के गांव जैनपुर निवासी सुशील कुमार व्यक्ति की ऋषिकेश एम्स में कोरोना से मौत हो गई। पिछले एक सप्ताह से वहां उसका इलाज चल रहा था। गांव में अंतिम संस्कार कोविड नियमों के अनुसार कराया गया। कोरोना से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। वहीं, ग्रामीणों में दहशत है।

विज्ञापन


नकुड़ के गांव जैनपुर के सुशील कुमार (58) की रविवार देर रात ऋषिकेश एम्स में मौत हो गई। वह वर्तमान में सहारनपुर के हिम्मत नगर में रह रहा था। मृतक के भाई मास्टर अनिल कुमार ने बताया कि होली के बाद से ही सुशील बुखार से पीड़ित था। ज्यादा कमजोरी आने के बाद 23 मार्च को परिजनों ने सुशील को सहारनपुर के जिला अस्पताल में भर्ती किया। जहां हालत बिगड़ने पर परिजन उसे देहरादून के जौली ग्रांट अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


अस्पताल में चिकित्सकों ने सुशील की कोरोना जांच की। जिनकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके बाद 26 मार्च को परिजन उन्हें इलाज के लिए ऋषिकेश एम्स में ले गए। जहां पर करीब एक सप्ताह तक उपचार चला। रविवार की देर रात इलाज के दौरान सुशील ने दम तोड़ दिया। सोमवार को गांव में कोविड नियमों के तहत अंतिम संस्कार किया गया। तीसरी लहर के बाद जनपद में कोरोना संक्रमण से यह मौत होने का पहला मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: 12वीं कक्षा में प्यार... फिर घर से भागकर कोर्ट मैरिज, मोहब्बत के दर्दनाक अंत ने उड़ाए हर किसी के होश

मातम में बदली शादी की खुशियां
अनिल ने बताया कि 23 जून को सुशील के बेटे अजय कुमार की शादी होनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। मृतक अपने पीछे पत्नी मितलेश, दो बेटी राखी, डोली और एक बेटा अजय छोड़ गए। सुशील सहारनपुर की एक प्राइवेट फैक्टरी में गार्ड की नौकरी करते थे।

अस्पताल में नहीं की कोरोना की जांच
भाई अनिल कुमार ने बताया कि 23 मार्च को सुशील को बुखार होने पर सहारनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मगर डॉक्टरों ने उसकी कोरोना जांच नहीं कराई। उसके एक्स-रे करा कर उसे टीबी वार्ड में भर्ती कर दिया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे 24 मार्च को रेफर कर दिया। यदि जिला अस्पताल में ही कोरोना की जांच हो जाती तो समय पर उचित उपचार मिलने से शायद सुशील को बचाया जा सकता था।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: फौजी समेत पांच की मौत से गांवों में छाया मातम, एक साथ जलीं तीन चिताएं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

कोरोना संक्रमित की म़ृत्यु होने की अभी जानकारी नहीं मिली है। फिर भी ऋषिकेश एम्स से जानकारी हासिल कर रहे है। मरीज की केस हिस्ट्री की भी जांच करेंगे। गांव में टीम भेजकर उसके संपर्क में आए लोगों की जांच कराएंगे। - डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed