फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: 12वीं कक्षा में प्यार... फिर घर से भागकर कोर्ट मैरिज, मोहब्बत के दर्दनाक अंत ने उड़ाए हर किसी के होश

Mon, 03 Apr 2023 08:45 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Mon, 03 Apr 2023 08:45 PM IST
विज्ञापन
Shamli: love in 12th class, then got married in court and lover killed his girlfriend Isha
आरोपी प्रेमी आशु - फोटो : अमर उजाला

बात 2021 की है, जब शामली जिले के बंतीखेड़ा गांव में 12वीं कक्षा में एक युवक और युवती के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। इसके बाद दोनों के बीच बातें होने लगीं और प्यार परवान चढ़ गया। बात शादी तक पहुंची तो परिजनों के मना करने के बावजूद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। लेकिन यह किसी ने नहीं सोचा होगा कि मोहब्बत का एक दिन खौफनाक अंत होगा। 



एक-दूसरे साथ रहने की खाई कसम, पर उजाड़ दी प्रेमिका की दुनिया
प्रेम विवाह से पहले दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की कसम खाई। शादी के बाद एक साथ भी रहने लगे लेकिन, नवरात्र में प्रेमिका को मीट खाने की जिद जान पर भारी पड़ गई। नवरात्र में बार-बार मीट खाने की जिद पर करने पर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका (पत्नी) को मौत के घाट उतार दिया।

Shamli: love in 12th class, then got married in court and lover killed his girlfriend Isha
शामली में युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

नलकूप के कुएं में मिला था शव 
बंतीखेड़ा गांव में शुक्रवार सुबह युवती का शव नलकूप के कुएं में पड़ा मिला था। जिसकी शिनाख्त परिजनों ने फतेहपुर निवासी ईशा उर्फ नईमा के रूप में की थी। ईशा के पिता राशिद ने बंतीखेड़ा निवासी आशु उर्फ अंशु पुत्र अजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Shamli: love in 12th class, then got married in court and lover killed his girlfriend Isha
शामली में युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने किया वारदात का सनसनीखेज खुलासा
पुलिस ने ईशा हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। नवरात्र में ईशा मीट खाने की जिद करती थी, जिसे लेकर झगड़ा हुआ। इसी विवाद में आरोपी आशु उर्फ अंशु ने उस पर दरांती से हमला कर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamli: love in 12th class, then got married in court and lover killed his girlfriend Isha
शामली में युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला

घर से भागकर किया था प्रेम विवाह
परिजनों ने बताया था कि दो मार्च को ईशा अपने घर से लापता हो गई थी। इसके बाद वह 13 मार्च को वापस घर लौट आई थी। ईशा ने परिजनों को बताया था कि उसने बंतीखेड़ा निवासी आशु से प्रेम विवाह कर लिया है। इसके बाद वह 17 मार्च को फिर से घर से चली गई। जिसके बाद उसका नलकूप के कुएं में शव पड़ा मिला।

विज्ञापन
Shamli: love in 12th class, then got married in court and lover killed his girlfriend Isha
शामली में युवती की हत्या के बाद कुएं में फेंका शव। - फोटो : अमर उजाला

आठ माह पूर्व किया था कोर्ट मैरिज
बताया गया कि दोनों ने आठ माह पूर्व मुजफ्फरनगर में कोर्ट मैरिज कर ली थी। वहीं, पुलिस ने आशु के पास से आला-ए-कत्ल दरांती, शव को लपेटकर ले जाने में प्रयोग किया गद्दा, रेहड़ा व नमक का खाली प्लाटिक का बोरा भी बरामद किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed