फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: फौजी समेत पांच की मौत से गांवों में छाया मातम, एक साथ जलीं तीन चिताएं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 03 Apr 2023 07:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 03 Apr 2023 07:22 PM IST
विज्ञापन
Meerut: mourning in the villages after six peoples have died in road accidents including Army man and woman
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

मेरठ जनपद में किठौर के गांव छुछाई में मातम पसरा हुआ है। जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं सांत्वना देने वालों का तांता लगा है। बताया गया कि एक महिला समेत गांव के तीन लोगों की हादसे में मौत हो गई। उधर, दूसरे हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।


 
वहीं, जिसने भी घटनाओं के बारे में सुना पीड़ितों के घरों की और दौड़ पड़ा। इस दौरान पीड़ित परिवारों के यहां लोगों की भीड़ लगी रही।

Meerut: mourning in the villages after six peoples have died in road accidents including Army man and woman
फौजी का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि सोहनवीर बच्चों व मां राजेश देवी के साथ कार में सवार होकर मुजफ्फरनगर की ओर जा रहा था। उनके साथ पड़ोसी अंकित भी था, जो कार चला रहा था। खतौली बाईपास पर अचानक कार का संतुलन बिगड़ा, जिससे यह हादसा हुआ। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह किस कार्य से जा रहे थे। गांव छुछाई के लोगों को जब हादसे में गांव के तीन लोगों के मारे जाने की सूचना मिली तो उनमें शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि सोहनवीर फौज में था।

Meerut: mourning in the villages after six peoples have died in road accidents including Army man and woman
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

करीब 10 दिन पूर्व ही सेना से छुट्टी लेकर गांव में आया था। हादसे के बाद सोहनवीर के बड़े भाई विदेश का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: mourning in the villages after six peoples have died in road accidents including Army man and woman
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

दो मौतों से किठौर में शोक, परिवारों में कोहराम
लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर की टक्कर लगने से हुई किठौर के मंसबपुरा निवासी डीसीएम चालक मोहम्मद शाहिद और परिचालक अंजार की मौत के बाद कस्बा में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन
Meerut: mourning in the villages after six peoples have died in road accidents including Army man and woman
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

मृतकों के शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। वहीं, एक ही मोहल्ले में एक साथ दो लोगों की मौत होने से दोनों के परिवारों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed