फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: stuntmen rammed bike into a medical store After eve teasing, one injured

UP: युवतियों से छेड़छाड़ कर स्टंटबाजों ने मेडिकल स्टोर में घुसा दी बाइक, एक घायल, वीडियो देख सहम गए लोग

Mon, 29 Jan 2024 01:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 29 Jan 2024 01:55 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में स्टंटबाजों ने स्टंट करते हुए बाइक मेडिकल स्टोर में घुसा दी। हादसे में एक युवक घायल हुआ है। बताया गया कि आरोपी स्टंटबाज लड़कियों से छेड़छाड़ कर स्टंटबाजी कर रहे थे। हादसे में दुकानदार भी बाल बाल बचा, वहीं काउंटर का शीश भी टूट गया। 

विज्ञापन
Saharanpur: stuntmen rammed bike into a medical store After eve teasing, one injured
मेडिकल स्टोर में घुसी बाइक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में कोतवाली सदर बाजार के हकीकत नगर में लड़कियों से सारेराह छेड़छाड़ कर रहे सीन स्टंटबाजों ने अनियंत्रित होने पर बाइक मेडिकल स्टोर में घुसा दी, जिससे मेडिकल स्टोर स्वामी को हल्की चोटें आईं। 

विज्ञापन


वहीं काउंटर और स्टोर में लगा शीशा भी टूट गया। घटना के बाद तीनों नाबालिग स्टंटबाज बाइक को वहीं छोड़कर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। वहीं, पुलिस घटना से अनजान बनी है।
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार हकीकत नगर चौक पर 26 जनवरी की रात राहुल अपने मेडिकल स्टोर पर काम कर रहे थे। राहुल के मुताबिक सड़क पर कुछ युवक बाइक पर इधर-उधर चक्कर काट रहे थे और आती-जाती युवतियों से छेड़छाड़ कर रहे थे।

बताया गया कि इसी दौरान वह सड़क पर स्टंटबाजी भी करने लगे। अचानक अनियंत्रित हुई बाइक उनके मेडिकल स्टोर में घुस गई। घटना में उन्हें हल्की चोट आई। वहीं, दुकान में रखा काउंटर और शीशा भी टूट गया। घटना के बाद तीनों युवक अपनी बिना नंबर की बाइक को वहीं छोड़कर भाग निकले। 

राहुल का कहना है कि अभी बाइक लेने कोई नहीं आया है और पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हुई है। उधर, कोतवाली सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार का कहना है कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed