फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Steno caught taking bribe gets VIP treatment, comes in BJP flagged car for medical treatment

Saharanpur: रिश्वत लेते पकड़े गए स्टेनो को वीआईपी ट्रीटमेंट, भाजपा का झंडा लगी कार में आया मेडिकल कराने

Sun, 27 Jul 2025 12:15 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 27 Jul 2025 12:15 PM IST
सार

25 जुलाई को एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते स्टेनो अजय कुमार को पकड़ा था। कोर्ट में पेश करने से पहले उसका जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। वह भाजपा पदाधिकारी की कार में आया।  

विज्ञापन
Saharanpur: Steno caught taking bribe gets VIP treatment, comes in BJP flagged car for medical treatment
भाजपा का झंडा लगी कार, जिसमें स्टेनो आया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन पहले एंटी करप्शन टीम ने डीआईओएस कार्यालय के स्टेनो (आशु लिपिक) को पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ा था। आरोप है कि शनिवार को भाजपा का झंडा लगी कार से आरोपी को जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के लिए लाया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी बिना हथकड़ी के दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

 

नकुड़ के गांव तिरपड़ी निवासी ईश्वर चंद ने एंटी करप्शन थाने में डीआईओएस कार्यालय के स्टेनो अजय कुमार की शिकायत की थी कि यू-डायस पोर्टल पर एडमिशन इंपॉर्ट कराने की एवज में रिश्वत मांग रहा है। इसके बाद टीम ने स्टेनो को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

25 जुलाई को टीम ने डीआईओएस कार्यालय से स्टेनो अजय कुमार को पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ा था। उसी दिन उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया था और थाने को सौंप दिया था। रातभर थाने में रखा। इसके बाद शनिवार को काली रंग की कार में बैठाकर जिला अस्पताल ले जाया गया। 
 
विज्ञापन

कार भाजपा पदाधिकारी की थी, जिस पर भाजपा का स्टिकर भी लगा है। इस दौरान न तो आरोपी को हथकड़ी लगाई गई थी और पुलिस ने कोई सख्ती दिखाई दी। आरोपी लोवर-टी शर्ट में था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कार में बैठाते समय कुछ पुलिसकर्मी दिखाई भी दिखाई दे रहे। कुछ लोग सादे कपड़ों में हैं।
 

पहले भी लाइन हाजिर हो चुका है पुलिस स्टाफ
हाल ही में एसएसपी आशीष तिवारी ने आरोपियों को प्राइवेट गाड़ी में कोर्ट ले जाने पर मुजफ्फराबाद चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया था। इसके बाद भी पुलिसकर्मी नहीं सुधरे। अब एक बार फिर नियमों को ताक पर रखकर आरोपी को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed