फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Rape case registered against Haji Iqbal's four sons and brother, Iqbal's wife said, conspiracy

Saharanpur : हाजी इकबाल के चार बेटों और भाई पर दुष्कर्म का केस दर्ज, इकबाल की पत्नी बोलीं, साजिश के तहत फंसाया

Fri, 04 Oct 2024 05:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 04 Oct 2024 05:18 PM IST
सार

बागपत जिले की रहने वाली महिला ने पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के भाई महमूद अली और चार बेटों के खिलाफ मिर्जापुर थाने में केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Saharanpur: Rape case registered against Haji Iqbal's four sons and brother, Iqbal's wife said, conspiracy
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के भाई महमूद अली और चार बेटों के खिलाफ मिर्जापुर थाना पुलिस ने एक ओर केस दर्ज किया है। घटनाक्रम 2021 का बताया गया है, जिसमें एक महिला ने पांचों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वहीं, इकबाल की पत्नी फरीदा बेगम ने साजिश के तहत झूठा केस दर्ज करने का आरोप लगाया है, जिसकी शिकायत सीएम व अन्य अधिकारियों से की गई है।
विज्ञापन

 

यह केस दर्ज कराया 
बागपत जिले की रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पति मिर्जापुर स्थित हाजी इकबाल की यूनिवर्सिटी में नौकरी करता था। 2021 में पति बीमार हो गए, जिसके बाद आर्थिक तंगी के चलते उसे भी यूनिवर्सिटी में नौकरी करनी पड़ी। आरोप है कि वहां पर अलग-अलग दिनों में इकबाल के बेटे वाजिद, जावेद, अलीशान, अफजान और भाई पूर्व एमएलसी महमूद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सामूहिक दुष्कर्म का भी आरोप लगाया। शिकायतकर्ता का कहना है कि डर की वजह से उस समय तहरीर नहीं दी। अब पता चला कि इन पर काफी केस दर्ज हैं, तब तहरीर दी है। उधर, एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप : एक दिन पहले मिली जमानत, फिर फंसा रही पुलिस
उधर, इस मामले को लेकर हाजी इकबाल की पत्नी फरीदा बेगम ने भी मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी और अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। फरीदा बेगम का दावा है कि एक अक्टूबर को उसके बेटों की जमानत हाईकोर्ट से हो गई थी। जैसे ही पुलिस को यह पता चला तो साजिश के तहत अगले ही दिन यह केस दर्ज करा दिया। जिससे बेटे व परिवार के अन्य सदस्य जेल से बाहर न आ सकें। 2021 का मामला था, इतने दिन बाद केस दर्ज क्यों कराया।

आरोप है कि इस केस को दर्ज कराने के पीछे कई पुलिस अधिकारी और उनसे रंजिश रखने वाला दूसरा पक्ष भी शामिल है। फरीदा बेगम ने आरोप लगाया कि एक दिन पहले ही उसने एसएसपी को शिकायत भेज दी थी कि मिर्जापुर थाना पुलिस फर्जी केस दर्ज कर सकती है। बता दें, कि फरीदा बेगम इससे पहले भी कई बार अधिकारियों को संपत्ति कब्जाने की शिकायत भेज चुकी हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed