फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur police have arrested two accused after busting a factory of illegal weapons

चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों की फैक्टरी का पर्दाफाश, मौके से दो टॉप टेन बदमाश दबोचे, असलहा बरामद

Wed, 19 Jan 2022 05:20 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 19 Jan 2022 05:20 PM IST
सार

चुनाव से पहले सहारनपुर पुलिस एक्शन मूड में है। पुलिस ने बुधवार को एक अवैध हथियारों की फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से दो टॉप टेन बदमाशों को गिरफ्तार किया। फैक्टरी से भारी मात्रा में असलहा बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Saharanpur police have arrested two accused after busting a factory of illegal weapons
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में थाना कुतुबशेर पुलिस ने छापा मारकर अवैध हथियारों की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने दो टॉप टेन आरोपियों को पकड़ा, जिनके पास से अधबने व बने हुए तमंचे भारी संख्या में बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया। 

विज्ञापन


वहीं चुनाव से पहले पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर एकता कॉलोनी में मकान पर छापा मारा, जहां से मौके पर टॉप-10 अपराधी और हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद साजिद पुत्र मोहम्मद इकरामव, आसिफ पुत्र हनीफ चीका निवासी ढोलीखाल थाना कुतुबशेर को गिरफ्तार किया। मौके से इनका साथी टीपू पुत्र शमीम निवासी मोहल्ला ढोलीखाल फरार हो गया। आरोपी मकान में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी चला रहे थे। बताया गया कि आरोपी हथियार बनाकर कई जगहों पर सप्लाई करने की तैयारी में थे। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


ये हथियार हुए बरामद 
एसपी सिटी ने बताया कि मौके से चार मस्कट 18 बोर, 10 तैयार तमंचे, 20 अधबने तमंचे, 26 कारतूस, लोहे की 50 नाल, दो ड्रिल मशीन, दो लोहे के शिकंजे, तीन आरी, दो लोहे की डाई, 50 ट्रेगर, 30 इंजेक्टर, 50 रिपिट, 20 बिट, 20 बरमे, 20 लकड़ी की चाप, 15 पल्ले, पांच सुंबी, छह छैनी, एक हथौड़ी, दो ग्राइंडर, दो पेचकस, एक सिंडासी, एक वेल्डिंग मशीन, 25 ब्लेड़ बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: रालोद ने किया बड़ा बदलाव, छपरौली में बदला प्रत्याशी, सिवालखास विधानसभा सीट पर विरोध जारी

तीन से पांच हजार में बेचते थे तमंचा 
आरोपी तमंचे तैयार कर तीन से पांच हजार रुपये में बेचते थे। जांच में सामने आया है कि आरोपी पड़ोसी जनपदों में हथियार सप्लाई करते थे। इन गिरोह में कई अन्य लोग भी शामिल हैं। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपी किन-किन लोगों को हथियार बेचते हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जयंत के सामने बड़ा संकट: रालोद के टिकट पर दिल्ली से सिवालखास तक भूचाल, पार्टी के झंडे में लगाई आग, खूब हो रहा विरोध, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed