{"_id":"61e7a5dd77c80c4b941882a3","slug":"assembly-election-2022-up-rld-changed-candidate-in-chhaprauli-vidhansabha-seat-protest-continues-in-siwalkhas-assembly-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: रालोद ने किया बड़ा बदलाव, छपरौली में बदला प्रत्याशी, सिवालखास विधानसभा सीट पर विरोध जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: रालोद ने किया बड़ा बदलाव, छपरौली में बदला प्रत्याशी, सिवालखास विधानसभा सीट पर विरोध जारी
Wed, 19 Jan 2022 11:19 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:19 AM IST
सार
मेरठ में सिवालखास विधानसभा सीट से रालोद के सिंबल पर पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद को चुनाव लड़ाए जाने की घोषणा के बाद पूरे सियासी हल्के में भूचाल आ गया है।कार्यकर्ताओं में रालोद से जाट प्रत्याशी को टिकट नहीं दिए जाने के वजह बेहद गुस्सा है।
विज्ञापन
रालोद मुखिया जयंत चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रालोद ने छपरौली विधानसभा सीट पर बड़ा बदलाव किया है। यहां पूर्व विधायक वीरपाल राठी की जगह अब गठबंधन से प्रो अजय कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि जनता के द्वारा विरोध होने के कारण प्रत्याशी बदलना पड़ा।
बागपत में रालोद के प्रत्याशी घोषित होते ही विरोध शुरू हो गया है। छपरौली के प्रत्याशी वीरपाल राठी के विरोध में मंगलवार को लोगों ने दिल्ली में चौधरी जयंत सिंह के आवास पर हंगामा किया। उन्होंने प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर जयंत सिंह के आवास पर दिनभर डेरा डाले रखा। लोगों ने चौधरी जयंत से यहां तक कह दिया कि अगर प्रत्याशी नहीं बदला जाता है तो वे पंचायत करके प्रत्याशी उतारेंगे और उसे जीतने के बाद यहां लेकर आएंगे। इसके बाद चौधरी जयंत ने प्रत्याशी को लेकर विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही कहा कि यदि प्रत्याशी नहीं बदला जाता है तो क्षेत्र के लोग पंचायत करके प्रत्याशी उतारेंगे। उसे जीत दिलाकर आपके पास लेकर आएंगे तो उसे तब रालोद में शामिल कर लेना। चौधरी जयंत सिंह ने लोगों की यह बात सुनकर कहा कि वह अभी इस पर विचार कर रहे हैं। वहीं, चौधरी जयंत सिंह ने छपरौली क्षेत्र के टिकट के सभी दावेदार भी बुलवाए और उनके साथ भी छपरौली की स्थिति को लेकर बातचीत की।
सिवालखास विधानसभा सीट पर विरोध जारी
मेरठ में सिवालखास विधानसभा सीट से रालोद के सिंबल पर पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद को चुनाव लड़ाए जाने की घोषणा के बाद पूरे सियासी हल्के में भूचाल आ गया है। दिल्ली से लेकर सिवालखास तक लोग खुलकर विरोध में आ गए हैं। रालोद के फेसबुक पेज पर लोगों ने टिकट पर सवाल उठा दिए।
लोगों में गुस्सा इतना है कि कई गांवों में जयंत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रालोद के झंडे में आग लगा दी गई। पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल देव ने आहत होकर पार्टी ही छोड़ दी है। जाट महासंघ की तरफ से भी एलान कर दिया है कि अगर सिवालखास से जाट प्रत्याशी नहीं बनाया गया तो वे किसी भी विधानसभा सीट पर गठबंधन को वोट नहीं देंगे। कार्यकर्ताओं में रालोद से जाट प्रत्याशी को टिकट नहीं दिए जाने के वजह बेहद गुस्सा है।
विज्ञापन
बागपत में रालोद के प्रत्याशी घोषित होते ही विरोध शुरू हो गया है। छपरौली के प्रत्याशी वीरपाल राठी के विरोध में मंगलवार को लोगों ने दिल्ली में चौधरी जयंत सिंह के आवास पर हंगामा किया। उन्होंने प्रत्याशी बदलने की मांग को लेकर जयंत सिंह के आवास पर दिनभर डेरा डाले रखा। लोगों ने चौधरी जयंत से यहां तक कह दिया कि अगर प्रत्याशी नहीं बदला जाता है तो वे पंचायत करके प्रत्याशी उतारेंगे और उसे जीतने के बाद यहां लेकर आएंगे। इसके बाद चौधरी जयंत ने प्रत्याशी को लेकर विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : चुनाव से पहले भाजपा का विरोध: ग्रामीणों ने पार्टी के खिलाफ की नारेबाजी, बोले- प्रमाण पत्र नहीं, तो वोट नहीं